
अजय देवगन
बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल के बेटे युग का 10वां जन्मदिन मनाया गया ।अजय ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें उनके बेटे युग पौधा लगाते हुए नजर आ रहे हैं ।वही काजोल ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर कर युग को बर्थडे विश किया है। इस वीडियो में युग एक स्विमिंग पूल में नहाते नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में काजोल में लिखा है, ***** मुझे कुछ नहीं पता मुझे सब कुछ पता है -युग देवगन। मेरे छोटे बुद्ध को 10वां जन्मदिन मुबारक हो। मिस यू इससे ज्यादा मैं कह सकती हूं।"
आपको बता दें कि काजोल इन दिनों अपनी बेटी के साथ सिंगापुर में है। क्योंकि उनकी बेटी न्यासा के स्कूल खुल गए हैं। इस कारण वे अपनी बेटी के साथ है। ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित नहीं हो। वही अजय देवगन के साथ उनका बेटा युग है। इस कारण इस बार अपने बेटे युग का जन्मदिन दोनों माता-पिता ने अलग-अलग स्थान पर रहकर मनाया।
Published on:
14 Sept 2020 12:47 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
