23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

10 साल पुराने हादसे को याद कर आज भी सिहर उठते है अजय देवगन, इस चीज से लगता है डर

अजय देवगन कभी लिफ्ट में नहीं चढ़ते बल्कि सीढ़ियों से ही ऊपर चढ़ते हैं। उनके साथ एक हादसा हो गया था जब उनकी लिफ्ट चौथे मंजिल से नीचे आ गिरी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sneha Patsariya

•

Updated: 3 May 2022, 2:58 PM IST

ajay-devgan.jpg

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन इन दिनों बड़े पर्दे पर अपनी फिल्म ‘रनवे 34’ से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। हाल ही में 29 अप्रैल को रिलीज हुई यह फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। अजय ने अपनी इस फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन किया है। वहीं अजय छोटे पर्दे पर हाल ही में शुरू हुए रियलिटी शो ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ में भी अपने इस फिल्म के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। अजय देवगन के साथ फिल्म में अहम रोल में अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह नजर आ रही हैं।

अजय के साथ रियलिटी शो ‘डीआईडी लिटिल मास्टर्स’ में रकुल प्रीत भी पहुंची थी। इस दौरान दोनों कलाकारों ने शो पर काफी मस्ती मजाक भी किया। इसी बीच शो के सेट पर अजय देवगन ने अपने सबसे बड़े देर के बारे में भी खुलासा किया।

अजय देवगन ने बताया था, ‘लिफ्ट का मुझे प्रॉब्लम है क्योंकि एक बार मेरे साथ हादसा हो गया था। तीसरे या चौथे माले से लिफ्ट क्रैश होकर बेसमेंट में चली गई थी। हम लोग लिफ्ट में डेढ़ घंटा फंसे रहे थे। इसके बाद एक क्लॉसट्रोफोबिया जैसा हो गया। उसके बाद मैंने लिफ्ट में चढ़ना बंद कर दिया। जहां जाऊं सीढ़ियां चढ़कर जाता हूं।’

अजय देवगन की तरह ही बॉलीवुड के कई सेलेब्स हैं जिन्हें कोई न कोई फोबिया है। सोनम कपूर को भी लिफ्ट से ही डर लगता है। उन्हें चाहे कितनी भी ऊंचाई पर चढ़ना हो, सीढियों से चढ़ती हैं। आलिया भट्ट की बात करें वो तो अंधेरे से डरती हैं। रात को भी वो लाइट ऑन करके सोती हैं। आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान यह भी बताया था कि वो दरवाजा पूरी तरह बंद करके नहीं सोतीं।

यह भी पढ़ें- Lock Upp: शो के इन कंटेस्टेंट के वो शॉकिंग सीक्रेट जिन्होंने इंडस्ट्री में मचा दी खलबली

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग