
Kareena Kapoor Khan and Ananya Pandey reaction on Deepika's 8 hour shift demand.
Kareena Kapoor On Work Shift Hours: मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बॉलीवुड में बहस छिड़ी हुई है। अनन्या पांडे ने उनका समर्थन किया, जबकि करीना कपूर ने काम और परिवार के बीच संतुलन पर जोर दिया।
अनन्या पांडे ने दीपिका पादुकोण के फैसले का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने यह मांग मां बनने के बाद की है। इससे पहले दीपिका ने कभी काम करने के घंटों को लेकर ऐसी कोई शर्त नहीं रखी थी।
अनन्या के कहा कि अगर कोई एक्ट्रेस मां बनने के बाद अपने बच्चे के साथ समय बिताने के लिए काम के घंटे तय करना चाहती है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उनका कहना है कि परिवार और बच्चों के लिए समय निकालना हर किसी का व्यक्तिगत निर्णय होता है।
करीना ने इस मुद्दे पर थोड़ा अलग नजरिया रखा। उन्होंने सीधे तौर पर दीपिका को सपोर्ट करने के बजाय काम और परिवार के बीच संतुलन की अहमियत पर जोर दिया। करीना ने बताया कि फिल्म द बकिंघम मर्डर्स की शूटिंग के दौरान उन्हें करीब 35 दिन लंदन में रहना पड़ा था। ऐसे में उन्होंने अपना कार्यक्रम इस तरह तय किया कि वह बीच-बीच में Iइंडिया आकर अपने बच्चों से मिल सकें। उनके मुताबिक, अगर पहले से सही योजना बना ली जाए तो करियर और परिवार दोनों को आसानी से संभाला जा सकता है।
करीना कपूर ने यह भी कहा कि शादीशुदा जीवन में साथी का सहयोग बेहद जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि जब वह शूटिंग में व्यस्त रहती हैं तो उनके पति सैफ अली खान बच्चों का ध्यान रखते हैं। करीना के बताया कि पति-पत्नी दोनों एक साथ लगातार काम में व्यस्त नहीं रह सकते। बच्चों की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है, इसलिए परिवार और काम के बीच समझ और संतुलन बनाए रखना जरूरी है।
दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग के बाद बॉलीवुड में काम के घंटे, मां बनने के बाद करियर और परिवार को कैसे संभाला जाए, इस पर नई चर्चा शुरू हो गई है। कुछ लोग इसे जरूरी बदलाव मान रहे हैं, जबकि कुछ का कहना है कि सही योजना और परिवार के सहयोग से भी काम और घर दोनों को संभाला जा सकता है।
पिछले कुछ सालों में बॉलीवुड में बड़ी फिल्मों के साथ दूसरी फिल्मों के टीज़र या ट्रेलर रिलीज करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। इससे फिल्म को सीधे थिएटर में बैठे लाखों दर्शकों तक पहुंचने का मौका मिलता है। यही वजह है कि जियो स्टूडियोज भी धुरंधर 2 जैसी बड़ी रिलीज के साथ अपनी आने वाली फिल्मों राजा शिवाजी और कॉकटेल 2 की पहली झलक दिखाकर दर्शकों में पहले से उत्सुकता बढ़ाने की रणनीति अपना रहा है।
Published on:
07 Mar 2026 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
