7 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीफ और नॉनवेज के विवाद में घिरीं, The Kerala Story 2 की एक्ट्रेस, बोली-मेरे पापा को धमकी दी गई

Ulka Gupta Beef Threats: फिल्म The Kerala Story 2 की एक्ट्रेस उल्का गुप्ता हाल ही में बीफ और नॉनवेज को लेकर चल रहे विवाद के बीच आ गई हैं। इस मुद्दे को लेकर उनकी फैमिली खासकर उनके पिता को धमकियां मिल रही हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

2 min read
Google source verification
The Kerala Story 2

उल्का गुप्ता (सोर्स: filmygyan के इंस्टाग्राम अकाउंट द्वारा)

Ulka Gupta Beef threats: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया लीड रोल में नजर आई हैं। बता दें, रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई शुरू कर दी है, लेकिन इस पर कई विवादित बयान और प्रतिक्रियाएं भी देखने को मिल रही हैं।

फिल्म के लिए बीफ खाया ?

हाल ही में उल्का गुप्ता से एक इंटरव्यू के दौरान जब सवाल पूछा गया कि क्या उन्होंने सच में इस फिल्म के लिए बीफ खाया है। तो इस पर उल्का ने साफ किया कि वो वेजिटेरियन हैं और उन्होंने बीफ (रेड मीट) नहीं खाया। साथ ही, उन्होंने आगे बताया, "लोग समझते हैं कि असली दिखाने के लिए मैंने बीफ खाया होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं ये सब कभी नहीं कर सकती, मैनें आज तक कभी मांस नहीं खाया है।"

इतना ही नहीं, इसी बातचीत के दौरान उल्का ने ये भी कहा कि इस फिल्म के कारण उन्हें और उनके परिवार को काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। खासकर उनके पिता को धमकियां मिली हैं। उनके पापा खुद भी एक्टिंग करते हैं और उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर अपना नंबर शेयर किया हुआ था। उल्का ने बताया कि "पापा सोचते थे कि शायद कोई कास्टिंग डायरेक्टर का कॉल आएगा, लेकिन जैसे ही फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ, उन्हें धमकियां मिलनी शुरू हो गई।"

पापा मासूमियत से सभी को समझाया

उल्का गुप्ता के मुताबिक उनके पापा मासूमियत से सभी को समझा रहे थे कि ये एक रोल है और एक एक्टर को अलग-अलग तरह के किरदार निभाने पड़ते हैं। इस दौरान उल्का ने आगे बताया कि परिवार को ये सब झेलना पड़ा लेकिन वे हार नहीं मानेंगे और अपनी मेहनत जारी रखेंगी।"

फिल्म की कहानी की बात करें तो, 3 युवा लड़कियों - सुरेखा (उल्का गुप्ता), नेहा (ऐश्वर्या ओझा) और दिव्या (अदिति भाटिया) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने प्यार के कारण धर्म बदलने पर उतारू हो जाती हैं। बता दें, कहानी में ये भी दिखाया गया है कि लड़कियों को जबरन बीफ खिलाया जाता है।