22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब काजोल ने किया था खुलासा, बोलीं- मुंबई में रहकर बेटी ने बहुत कुछ झेला

अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा मुंबई से दूर सिंगापुर में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। एक बार काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बेटी को खुद से इतना दूर क्यों भेजा।

2 min read
Google source verification
kajol_nysa_devgn.jpg

Kajol Nysa Devgn

नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स को लेकर फैंस में काफी क्रेज देखने को मिलता है। सेलेब्स के साथ-साथ उनके बच्चे भी लोगों के बीच काफी पॉपुलर हैं। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है और आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन भी इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टारकिड हैं। उनकी एक झलक अपने कैमरे में कैद करने के लिए पैपराजी काफी बेताब रहती है। आए दिन उनकी तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। लेकिन न्यासा अक्सर ट्रोल किया जाता है। कभी कोई उनके स्किन टोन के लिए तो कभी उनके ड्रेसिंग सेंस के लिए उन्हें ट्रोल कर देता है।

न्यासा के साथ हो चुकी हैं कई खराब घटनाएं
अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा मुंबई से दूर सिंगापुर में अपनी पढ़ाई कर रही हैं। वह सिंगापुर के दक्षिण पूर्व एशिया का यूनाइटेड वर्ल्ड कॉलेज में पढ़ती हैं। एक बार काजोल ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने बेटी को खुद से इतना दूर क्यों भेजा। उन्होंने बताया कि वह उनके और उनके पति के पॉपुलर होने की वजह से बेटी की पढ़ाई पर कोई भी असर पड़े। वहीं, काजोल ने ये भी कहा कि यहां मुंबई रहकर उनकी बेटी ने बहुत कुछ झेला है जिस वजह से हमने उसे बाहर पढ़ने के लिए भेजा। जब कभी वो मुंबई भी आती है तो हम उसे पूरी सिक्योरिटी के साथ ही बाहर भेजते हैं क्योंकि उसके साथ कई खराब घटनाएं घट चुकी हैं।

काजोल अक्सर जाती हैं सिंगापुर
बता दें कि अजय और काजोल ने सिंगापुर में न्यासा के रहने के लिए एक आलीशान घर खरीदा है। साल 2018 में दोनों सिंगापुर घर खरीदने गए थे। वैसे तो न्यासा के कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा मौजूद थी लेकिन उन्होंने अपनी बेटी के लिए रहने की अलग से व्यवस्था की है। काजोल अक्सर अपनी बेटी से मिलने के लिए सिंगापुर जाती रहती हैं। एक्ट्रेस कई बार बता चुकी हैं कि न्यासा को ज्यादा भीड़ भाड़ पसंद नहीं है इसलिए उन्होंने अपनी बेटी के रहने के लिए अलग से इंतजाम किया है।