26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजय देवगन की ‘मैदान’ जैसी 5 स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रचा डाला इतिहास

अजय देवगन की ‘मैदान’ से पहले भी बॉलीवुड में स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्मों ने जबरदस्त इतिहास बनाया है। आइए बताते ऐसी 5 स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों के बारे में जिन्हें दर्शकों से खूब प्यार मिला है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Apr 13, 2024

Ajay devgn maidaan like 5 sports drama films

बॉलीवुड में स्पोर्ट्स बेस्ड फिल्में

अजय देवगन की फिल्म ‘मैदान’ स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है। ये फिल्म भारतीय फुटबॉल के जादूगर सैय्यद अब्दुल रहीम पर बेस्ड है। फिल्म ‘मैदान’ की तरह बॉलीवुड में तमाम स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्में बनी है इन्होंने इतिहास रचा है।

1. दंगल

आमिर खान की ‘दंगल’ ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई की थी। पिक्चर की कहानी पहलवान महावीर सिंह फोगाट और उनकी दो बेटियों पर बेस्ड है। फिल्म ‘दंगल’ का बजट करीब 70 करोड़ रुपए था। फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 2070.3 करोड़ रुपए का कारोबार किया था। इस फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ‘दंगल’ में आमिर खान, साक्षी तंवर, फ़ातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा लीड रोल किया था।

2. सुल्तान

सलमान खान की ‘सुल्तान’ साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म कुश्ती पर बेस्ट है। फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान खान ने हरियाणवी पहलवान का रोल निभाया था। 80 करोड़ रुपए में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। फिल्म ‘सुल्तान’ ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 607.84 करोड़ का किया था। इस फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया था। फिल्म ‘सुल्तान’ में सलमान खान, अनुष्का शर्मा, रंदीप हुडा, अमित साध लीड रोल किया था।

यह भी पढ़ें: क्यों देखें अजय देवगन की ‘मैदान’? ये 5 वजह जान दौड़कर देखने जाएंगे फिल्म


3. एम.एस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी

फिल्म ‘एम.एस धोनी’ क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक है। ‘एम.एस धोनी’ फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म ‘एम.एस धोनी’ में सुशांत सिंह राजपूत ने धोनी का रोल निभाया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई की थी। फिल्म ‘एम.एस धोनी’ का बजट कुल 104 करोड़ रुपए था। इस फिल्म ने दुनियाभर में लगभग 215.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। फिल्म ‘एम.एस धोनी’ को नीरज पांडे ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत, कियारा अडवाणी, दिशा पाटनी, अनुपम खेर लीड रोल किया था।

4. भाग मिल्खा भाग


‘भाग मिल्खा भाग’ दर्शकों की फेवरेट स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में फरहान अख्तर ने मिल्खा सिंह का रोल निभाया था। ‘भाग मिल्खा भाग’ फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन किया था। 30 करोड़ रुपए में बनी इस फिल्म ने 168 करोड़ की कमाई की थी। ‘भाग मिल्खा भाग’ को राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में फरहान अख्तर, सोनम कपूर, मीशा शफी, योगराज सिंह ने लीड रोल किया था।

बॉलीवुड की खबरें

5. ब्रदर्स


फिल्म ‘ब्रदर्स’ साल 2015 में रिलीज हुई थी। ये फिल्म हॉलीवुड की ‘वॉरियर’ का रीमेक है। फिल्म की कहानी दो भाइयों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बचपन में एक-दूसरे के दुश्मन बन जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ‘ब्रदर्स’ ने 82 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। ‘ब्रदर्स’ को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में अक्षय कुमार, सिद्धार्थ मल्होत्रा, जैकलिन फर्नांडीस लीड रोल किया था।