20 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अजय देवगन के इस कारनामे से हैरान है पूरा बॉलीवुड, जानिए क्या है मामला

अजय देवगन इस दिन मचायेंगे बवाल

2 min read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Oct 04, 2019

ajay_devgn_will_release_his_film_tanhaji_the_unsung_warrior_trailer.jpg

,,

नई दिल्ली। 'सिंघम' के नाम से मसहूर अजय देवगन (Ajay Devgn) बॉलीवुड में बड़ा धमाका करने वाले हैं। अभी हाल ही में उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' (Taanaji: The Unsung Warrior) में अपना फर्स्ट लुक जारी किया था। इसमें वह एक योद्धा की तरह नजर आ रहे हैं। वहीं इस फिल्म में अजय के साथ में काजोल और सैफ अली खान भी नजर आने वाले हैं। वहीं इसका निर्देशन ओम राउत ने किया है।

अब ख़बर आ रही है कि अक्टूबर के अंत तक इसका एक और पोस्टर आने वाला है। इसके बाद फिल्म का ट्रेलर 22 नवंबर के दिन इसे रिलीज किया जाएगा। ऐसे में फिल्म के प ट्रेलर को देखने के लिए लोगों की उत्सुकता बढ़ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म अजय देवगन की सबसे हिट फिल्म हो सकती है।

बता दें इस फिल्म की कहानी सिंहगढ़ के युद्ध पर आधारित है, जिसमें अजय छत्रपति शिवाजी महाराज के सूबेदार तानाजी मालुसरे का किरदार निभा रहे हैं। तानाजी ने इस युद्ध में जी-जान से लड़ाई लड़ी थी। माना जा रहा है कि फिल्म में कमाल का वीएफएक्स काम किया गया है। जो कि फिल्म के लुक को पूरी तरह से लार्जर देन लाइफ बना दिया है।