
akanksha puri becomes mika singh swayamvar winner says report
शो के जरिए मीका सिंह ने अपनी दुल्हनिया ढूंढ ली है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मीका सिंह की लॉन्ग टाइम बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा पुरी बनी हैं। शो में आकांक्षा पुरी के साथ बंगाल की प्रांतिका दास और नीत महल फाइनलिस्ट बने थे, जिनमें से मीका सिंह ने अपनी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा पुरी चुना है।
एक मीडिया हाउस से बातचीत के दौरान आकांक्षा से जब मीका सिंह का स्वयंवर शो जीतने के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा- शो जब तक टेलीकास्ट नहीं होता, मैं इस बारे में कुछ नहीं बोल सकती हूं। मैं कॉन्ट्रैक्ट के अंदर हूं। मीका सिंह की उम्र जहां 45 साल है, वहीं आकांक्षा पुरी 33 की हैं। ऐसे में इनके बीच 12 साल का डिफ्रेंस साफ तौर पर देखा जा सकता है।
एक महीने पहले शुरू हुए रियलिटी शो स्वयंवर मीका दी वोटी में आकांक्षा पुरी ने बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री ली थी। हालांकि मीका और आकांक्षा दोनों एक- दूसरे को 13 साल से जानते थे। आकांक्षा और मीका सिंह के अफेयर की खबरें पहले भी आ चुकी हैं। दोनों की साथ में पिक्चर्स भी वायरल हो चुकी हैं। आकांक्षा पुरी इंदौर की रहने वाली हैं और वो मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी हैं।
इसके साथ ही आकांक्षा पुरी इससे पहले बिग बॉस कंटेस्टेंट पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं। वे शो में उनके लिए महंगे तोहफे भेजा करती थीं। आकांक्षा का फिल्मी डेब्यू मधुर भंडारकर की फिल्म कैलेंडर गर्ल्स से हुआ था। आपको बता दें कि मीका 45 वर्ष के हैं। उनके लिए स्वयंवर का आयोजन किया गया है, जिसमें 14 राजकुमारियों (महिला प्रतियोगियों) ने हिस्सा लिया था, जिनमें अब मात्र 3 लड़कियां बची हैं। अब ये तो फिनाले एपिसोड में ही पता चलेगा कि, मीका किसे अपनी दुल्हनिया चुनते हैं। फिनाले एपिसोड में रणबीर कपूर और वाणी कपूर भी शिरकत करेंगे।
Updated on:
25 Jul 2022 10:59 am
Published on:
22 Jul 2022 10:43 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
