20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेवकूफ हो तुम…’धुरंधर 2′ के मजाकिया रिव्यू पर भड़के परेश रावल, लिख डाली ये बात

Paresh Rawal On Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर परेश रावल ने 'धुरंधर 2' के मजाकिया रिव्यू पर तीखा हमला बोला है। आदित्य धर की फिल्म को लेकर क्या मामला है ये, चलिए जानते हैं।

3 min read
Google source verification
Paresh Rawal On Dhurandhar 2

Paresh Rawal On Dhurandhar 2 (सोर्स- एक्स)

Paresh Rawal On Dhurandhar 2: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' जहां एक तरफ बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है, वहीं दूसरी ओर ये फिल्म लगातार विवादों में घिरती जा रही है। इस बार मामला जुड़ा है दिग्गज अभिनेता परेश रावल और एक रेडियो जॉकी (RJ) के बीच हुई तीखी बहस से, जिसने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है।

मजाकिया रिव्यू पर भड़के परेश रावल (Paresh Rawal On Dhurandhar 2)

दरअसल, एक RJ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दो लोग फिल्म 'धुरंधर 2' का मजाकिया अंदाज में रिव्यू करते नजर आए। इस वीडियो को शेयर करते हुए RJ ने इसे फिल्म का सबसे बेहतरीन रिव्यू बताया। लेकिन यह बात परेश रावल को बिल्कुल पसंद नहीं आई।

परेश रावल ने जताई नाराजगी (Paresh Rawal On Dhurandhar 2)

परेश रावल ने इस पोस्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए RJ को आड़े हाथों लिया और उनकी प्रोफेशनल पहचान पर सवाल उठाए। उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा कि ऐसी नौकरी की कोई कद्र नहीं है। इसके बाद RJ ने भी पलटवार करते हुए साफ किया कि वह रिपोर्टर नहीं बल्कि RJ हैं, और साथ ही उन्होंने अभिनेता पर भी निजी टिप्पणी कर दी।

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस जुबानी जंग के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने परेश रावल के बयान की आलोचना की और उनके रवैये पर सवाल उठाए। कुछ लोगों ने कहा कि एक समय में अपनी एक्टिंग के लिए सम्मान पाने वाले अभिनेता का इस तरह का व्यवहार निराशाजनक है।

वहीं, कुछ यूजर्स ने यह भी लिखा कि सोशल मीडिया ने सेलिब्रिटीज का असली चेहरा सामने लाने का काम किया है। हालांकि, कुछ फैंस ऐसे भी थे जिन्होंने परेश रावल का समर्थन किया और कहा कि कलाकारों को अनावश्यक ट्रोलिंग से बचाना चाहिए।

पहले भी हो चुका है विवाद

यह पहली बार नहीं है जब परेश रावल किसी फिल्म रिव्यू को लेकर चर्चा में आए हैं। इससे पहले भी धुरंधर के पहले भाग के दौरान उन्होंने फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा की आलोचना की थी। उस समय भी उनके बयान ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं।

बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन

विवादों के बीच भी फिल्म की कमाई पर कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। धुरंधर: द रिवेंज, जिसे आदित्य धर ने निर्देशित किया है, ने रिलीज के पहले ही दिन जबरदस्त कमाई की। पेड प्रीव्यू में फिल्म ने करीब 43 करोड़ रुपये जुटाए, जबकि पहले दिन का कलेक्शन 100 करोड़ से ज्यादा रहा।

फिल्म के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि यह जल्द ही 300 से 400 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल हो सकती है। दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।