20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘पाकिस्तानी नहीं रह सकते बॉलीवुड फिल्मों के बिना’, पड़ोसी मुल्क में देखा जा रहा है ‘धुरंधर 2’ का पायरेटेड वर्जन

Dhurandhar 2 Piracy in Pakistan: बीती 19 मार्च को आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' पाकिस्तान में रिलीज नहीं हुई है। हालांकि, पड़ोसी देश के लोगों ने फिल्म का पायरेटेड वर्जन डाउनलोड कर लिया है और चोरी-छिपे इसे देख रहे हैं।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 20, 2026

Dhurandhar 2 Piracy In Pakistan

'धुरंधर 2' का पायरेटेड वर्जन देख रहे हैं पाकिस्तानी। (फोटो सोर्स: IMDb)

Dhurandhar 2 Piracy in Pakistan: साल 2026 की मोस्ट अवेटेड और आदित्य धर की सबसे बड़ी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' भारत और दुनिया के कई देशों में 19 मार्च को रिलीज ह गई। लेकिन फिल्म पर पाकिस्तान में बैन लगा हुआ है। यही वहज है कि फिल्म को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया गया है। हालांकि, पड़ोसी मुल्क में लोग रणवीर सिंह की इस फिल्म को देखने के लिए इतने उतावले हैं कि वो चोरी-छिपे इसका पायरेटेड वर्जन देख रहे हैं।

'धुरंधर 2' का पायरेटेड वर्जन देख रहे हैं पाकिस्तानी (Dhurandhar 2 Piracy In Pakistan)

'धुरंधर' के पत्रकार और रिसर्च कंसल्टेंट आदित्य राज कौल ने X पर एक पाकिस्तानी पत्रकार का ट्वीट शेयर किया है, जो लाहौर में अपने घर पर फिल्म देख रहे थे। कौल ने ट्वीट किया, "दुख की बात है कि 'धुरंधर - द रिवेंज' का पायरेटेड वर्जन आज ही पाकिस्तान पहुंच गया है। नीचे एक पाकिस्तानी जर्नलिस्ट इसकी पुष्टि कर रहे हैं और अपने घर पर फिल्म का आनंद ले रहे हैं। पाकिस्तानी लोग भारतीय सिनेमा के बिना नहीं रह सकते, भले ही वह पाकिस्तानी आतंकवाद को कुचलने के बारे में ही क्यों न हो!"

वैसे तो पाकिस्तान में अधिकतर भारतीय फिल्मों पर प्रतिबंध लगता रहता है, लेकिन फिर भी वहां के लोग पायरेटेड वर्जन देखकर हमारी फिल्मों का आनंद ले ही लेते है और अभी भी ले रहे हैं। इससे पहले 'धुरंधर-1' का पायरेटेड वर्जन भी पड़ोसी देश में देखा जा रहा था।

'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन Day 1 (Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 1)

इस बीच, 'धुरंधर द रिवेंज' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत करते हुए पहले दिन 102.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। वहीं, फिल्म ने 18 मार्च के पेड प्रीव्यू के जरिए तकरीबन 43 करोड़ रुपये कमाए। इसलिए देख जाए तो फिल्म ने 18-19 मार्च में कुल मिलाकर 145.55 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। इस कमाई के साथ फिल्म ने पहले 2 दिन में कमाई के कई रिकार्ड्स तोड़ दिए हैं।

'धुरंधर 2' को मिल रहे जबरदस्त रिव्यु

धुरंधर: द रिवेंज को सिनेप्रेमियों, क्रिटिक सबके अच्छे रिव्यु मिल रहे हैं। 'धुरंधर: द रिवेंज' एक रोमांचक और हाई-वोल्टेज ड्रामा है। जहां 'धुरंधर' का पहले पहले पार्ट में रणवीर सिंह के किरदार हमजा को ल्यारी में अपने जगह बनाते हुए दिखाया गया है, वहीं 'धुरंधर 2' हमजा को बखूबी अपने मकसद को अंजाम देने में सफल होते हुए हुआ दिखाया गया है। फिल्म में एक्शन, इमोशन, कॉमेडी और देश भक्ति का जबरदस्त कॉम्बो है।

फिल्म के प्रति दर्शकों का क्रेज देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म रिलीज के पहले हफ्ते में ही कमाई में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है।