
राकेश बेदी ने धुरंधर 2 के प्रोपेगेंडा फिल्म कहने पर निकाली भड़ास
Rakesh Bedi Angry On dhurandhar 2 a propaganda film: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर एक ऐसी आंधी बनकर उभरी है, जिसने भारतीय सिनेमा के सारे पुराने रिकॉर्ड तहस-नहस कर दिए हैं। जहां एक तरफ फिल्म अपनी ऐतिहासिक कमाई (पहले दिन 100 करोड़ पार) का जश्न मना रही है, वहीं दूसरी तरफ कुछ हलकों में इसे 'प्रोपेगेंडा फिल्म' बताकर इसकी आलोचना भी की जा रही है। इस लिस्ट में ध्रुव राठी और AIMIM के नेता वारिस पठान का नाम आया था। जिन्होंने इसे 'प्रोपेगेंडा फिल्म बताया था। अब इसी पूरे विवाद पर फिल्म में 'जमील जमाली' का अहम किरदार निभाने वाले दिग्गज अभिनेता राकेश बेदी का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने अपनी बात साबित करने के लिए इंदिरा गांधी और नरेंद्र मोदी की नाम लिया है।
राकेश बेदी ने NDTV के साथ एक खास बातचीत की। इस दौरान उन्होंने फिल्म को लेकर हो रही बयानबाजी पर अपनी बेबाक राय रखी। उन्होंने कहा, "मैं राजनीति में रत्ती भर भी विश्वास नहीं रखता। मेरा मानना है कि यह शुद्ध रूप से सिनेमा है। लोकतंत्र में हर किसी को किसी फिल्म को पसंद करने या न करने का पूरा अधिकार है, लेकिन मुझे नहीं लगता कि किसी फिल्म को 'सत्ता-समर्थक' या 'सत्ता-विरोधी' जैसी श्रेणियों में बांटना सही है।"
राकेश बेदी का मानना है कि दर्शकों का प्यार ही किसी फिल्म की सबसे बड़ी सच्चाई होती है। उन्होंने आगे कहा कि असल बात तो यह है कि लोग इस फिल्म को पागलों की तरह पसंद कर रहे हैं और यही बात सबसे ज्यादा मायने रखती है।
अपनी बात को पुख्ता करने के लिए राकेश बेदी ने उन फिल्मों का जिक्र किया जो राजनीतिक विषयों पर तो बनी थीं, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गईं। उन्होंने कहा, "हाल ही में इंदिरा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फिल्में आई थीं, लेकिन वे सिनेमाघरों में दो दिन भी नहीं टिक पाईं। इससे यह साबित होता है कि सिर्फ प्रोपेगेंडा के दम पर फिल्में नहीं चलतीं। 'धुरंधर 2' की सफलता के पीछे इसकी जबरदस्त राइटिंग और कमाल का स्क्रीनप्ले है। दर्शकों ने शायद ही इतने बड़े पैमाने पर बनी कोई भारतीय फिल्म पहले कभी देखी होगी।"
अपने लंबे फिल्मी करियर का अनुभव साझा करते हुए राकेश बेदी ने बताया कि 'धुरंधर 2' को लेकर जो पागलपन और जोश जनता में दिख रहा है, वह उन्होंने पहले कभी नहीं देखा। उन्होंने इसे एक "ऐतिहासिक दीवानगी" करार दिया। गौरतलब है कि आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह फिल्म 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की ओपनिंग लेने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। अगर पेड प्रीव्यू के आंकड़ों को भी शामिल कर लिया जाए, तो फिल्म ने पहले ही दिन लगभग 150 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी है।
Updated on:
20 Mar 2026 02:18 pm
Published on:
20 Mar 2026 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
