रवीना और अक्षय का प्यार फिल्म मोहरा की शूटिंग के दौरान परवान चढ़ा था। खिलाड़ी कुमार ने खुद रवीना को प्रपोज किया था और रवीना भी उनके साथ अपनी जिंदगी के सुनहरे सपने देख रही थीं। दोनो का अफेयर लगभग तीन साल तक चला। रवीना, अक्षय को लेकर इतनी सीरियस थीं कि उन्होंने अपना करियर तक छोड़ने का मन बना लिया था। रवीना ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि अक्षय ने उनसे कहा था कि जब वो अपनी आखिरी फिल्म की शूटिंग पूरी कर लेंगी तो दोनों शादी कर लेंगे। ऐसा इसलिए था क्योंकि अक्षय चाहते थे कि उनकी पत्नी हाउसवाइफ बने।