1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने पापा की परी है अक्षय की बेटी, आउटिंग पर निकली अक्षय कुमार की पूरी फैमिली…

अपने पापा की परी है अक्षय की बेटी, आउटिंग पर निकली अक्षय कुमार की पूरी फैमिली...

3 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Nov 06, 2017

akshay kumar and family

akshay kumar and family

कहना गलत नहीं होगा की बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्मों में कितने भी व्यस्त क्यों ना हो लेकिन अपने बिजी शेड्यूल में भी वे अपनी फैमिली के साथ पर्सनल टाइम बिताना कभी नहीं भूलते। हमेशा से ही अक्षय की तस्वीरें सामने आती रही हैं जिसमें वह अपनी पत्नी ट्विकंल और फैमिली के साथ कहीं ना कहीं स्पॉट हो ही जाते हैं। मूवी डेट हो या लंच या फिर डिनर डेट हमेशा अक्षय ट्विकंल के साथ समय बिताने पसंद करते हैं। बता दें एक बार फिर दोनों मॅाम डेड अपने बच्चों के साथ नजर आए।

बता दें हाल में अक्षय का पूरा परिवार एक साथ मूवी डेट पर गया जहां नितारा और आरव ने अपने मम्मी पापा की तरह ही डेनिम कैरी किया हुआ है। इन तस्वीरों में नितारा काफी क्यूट नजर आ रही है और उनके एक्सप्रेशन बिलकुल अपने पापा से मैच कर रहे हैं। जहाँ अक्षय सफेद टीशर्ट और डेनिम के साथ नजर आए वहीं ट्विंकल ने नीले रंग की खूबसूरत ड्रेस में दिखी।

लगता है अक्षय के परिवार को एक तरह के कपड़े पहनना काफी पसंद है। तभी तो चारों ने आउटिंग पर एक कलर कॅाम्बिनेशन के कपड़े पहनकर निकले हैं। आरव ने तो अपने पापा की तरह ही कैप भी कैरी हुई है।

इसके अलावा अगर करियर की बात की जाए तो अगले साल बॅालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की 2 बड़ी फिल्में बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 अगले साल जनवरी में रिलीज नहीं हो रही।

जी हां खबरों की माने तो अक्षय कुमार और रजनीकांत की सबसे बड़े बजट की फिल्म 2.0 रिपब्लिक डे पर रिलीज़ नहीं होगी। इस बात का फैसला अगस्त में ही हो चुका था। तब ये भी तय हो चुका था कि इसकी जगह अक्षय की एक और फिल्म रिलीज होगी जो पहले 2018 के अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली थी। हालांकि तब तक तारीखों के इस बदलाव को कंफ़र्म नहीं बताया गया था। लेकिन अब ये खबर कन्फर्म हो चुकी है।

इस खबर के बारे में समाचार जागरण डॉट कॉम ने अगस्त के महीने में ही बता दिया था और रविवार को अक्षय कुमार का ट्वीट ने इस खबर को पुख्ता कर दिया। बता दें इसी रविवार को अक्षय ने ट्वीट करके जानकारी दी कि पैडमैन अगले साल 26 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है। बता दें अभी 2.0 की रिलीज़ डेट का एलान नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों की माने तो कहा जा रहा है कि ये फिल्म अप्रैल में रिलीज की जाएगी। 2.0 के देरी से रिलीज होने का एक कारण वीएफएक्स भी है। दरअसल फिल्म के कर्मचारी अभी भी इस फिल्म के वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं।

अगले साल बॅालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की 2 बड़ी फिल्में बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 अगले साल जनवरी में रिलीज नहीं हो रही।

जी हां खबरों की माने तो अक्षय कुमार और रजनीकांत की सबसे बड़े बजट की फिल्म 2.0 रिपब्लिक डे पर रिलीज़ नहीं होगी। इस बात का फैसला अगस्त में ही हो चुका था। तब ये भी तय हो चुका था कि इसकी जगह अक्षय की एक और फिल्म रिलीज होगी जो पहले 2018 के अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली थी। हालांकि तब तक तारीखों के इस बदलाव को कंफ़र्म नहीं बताया गया था। लेकिन अब ये खबर कन्फर्म हो चुकी है।

इस खबर के बारे में समाचार जागरण डॉट कॉम ने अगस्त के महीने में ही बता दिया था और रविवार को अक्षय कुमार का ट्वीट ने इस खबर को पुख्ता कर दिया। बता दें इसी रविवार को अक्षय ने ट्वीट करके जानकारी दी कि पैडमैन अगले साल 26 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है।

बता दें अभी 2.0 की रिलीज़ डेट का एलान नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों की माने तो कहा जा रहा है कि ये फिल्म अप्रैल में रिलीज की जाएगी। 2.0 के देरी से रिलीज होने का एक कारण वीएफएक्स भी है। दरअसल फिल्म के कर्मचारी अभी भी इस फिल्म के वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं।

Story Loader