5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय की पैडमेन के कारण पीछे हुई रजनीकांत की सबसे बड़ी फिल्म 2.0 की रिलीज डेट, जाने इसकी असल वजह…

अक्षय की पैडमेन के कारण पीछे हुई रजनीकांत की सबसे बड़ी फिल्म 2.0 की रिलीज डेट, जाने इसकी असल वजह...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 30 Oct 2017, 12:05 PM IST

movie 2.0 and padman

movie 2.0 and padman

जैसा की हम सब जानते हैं अगले साल बॅालीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की 2 बड़ी फिल्में बॅाक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी की अक्षय कुमार और रजनीकांत की फिल्म 2.0 अगले साल जनवरी में रिलीज नहीं हो रही।

जी हां खबरों की माने तो अक्षय कुमार और रजनीकांत की सबसे बड़े बजट की फिल्म 2.0 रिपब्लिक डे पर रिलीज़ नहीं होगी। इस बात का फैसला अगस्त में ही हो चुका था। तब ये भी तय हो चुका था कि इसकी जगह अक्षय की एक और फिल्म रिलीज होगी जो पहले 2018 के अप्रैल महीने में रिलीज होने वाली थी। हालांकि तब तक तारीखों के इस बदलाव को कंफ़र्म नहीं बताया गया था। लेकिन अब ये खबर कन्फर्म हो चुकी है।

इस खबर के बारे में समाचार जागरण डॉट कॉम ने अगस्त के महीने में ही बता दिया था और रविवार को अक्षय कुमार का ट्वीट ने इस खबर को पुख्ता कर दिया। बता दें इसी रविवार को अक्षय ने ट्वीट करके जानकारी दी कि पैडमैन अगले साल 26 जनवरी को सिनेमाघरों में आ रही है।

बता दें अभी 2.0 की रिलीज़ डेट का एलान नहीं किया गया है लेकिन सूत्रों की माने तो कहा जा रहा है कि ये फिल्म अप्रैल में रिलीज की जाएगी। 2.0 के देरी से रिलीज होने का एक कारण वीएफएक्स भी है। दरअसल फिल्म के कर्मचारी अभी भी इस फिल्म के वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं।

अगर पैडमेन की बात की जाए तो बता दें पैडमैन फिल्म अक्षय की पत्नी ट्विंकल खन्ना प्रोड्यूस कर रही हैं, जबकि आर बाल्की फिल्म के निर्देशक हैं। तारीखों की इस अदला-बदली का दिलचस्प पहलू ये है कि 2.0 की रिलीज डेट भी दूसरी बार खिसकायी जा रही है। पहले ये फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली थी, लेकिन अजय देवगन की गोलमाल अगेन और आमिर खान की सीक्रेट सुपरस्टार से टक्कर टालने के लिए इसे 26 जनवरी तक पोस्टपोन किया गया था।
कहा जा रहा है की पैडमैन की टक्कर नीरज पांडेय निर्देशित अय्यारी से होगी, जो अगले गणतंत्र दिवस पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में मनोज बाजपेयी और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल निभा रहे हैं। सिद्धार्थ करण मल्होत्रा निर्देशित ब्रदर्स में अक्षय कुमार के छोटे भाई का किरदार निभा चुके हैं। 26 जनवरी को ये दोनों आमने-सामने होंगे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन