5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजब गजब है रणवीर संग अक्षय की यारी, इस काम से पहले मांगी अक्षय की इजाजत…

अजब गजब है रणवीर संग अक्षय की यारी, इस काम से पहले मांगी अक्षय की इजाजत...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 30 Oct 2017, 10:05 AM IST

ranveer singh and akshay kumar

ranveer singh and akshay kumar

हमेशा से ही बॅालीवुड में बड़े बड़े एक्टर्स के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है ऐसे में कुछ ही एक्टर्स हैं जो सभी बड़े एक्टर्स संग अच्छे से अपनी दोस्ती निभाते हैं। उनमें से एक हैं बॅालीवुड के बॅाजीराव रणवीर सिंह। आजतक शायद ही हमने कभी सुना हो की रणवीर की इस एक्टर संग लड़ाई हो गई। वे हमेशा ही अपने साथी एक्टर्स के संग दोस्ती निभाते चलते हैं। इसी के बीच हमेशा से ही रणवीर सिंह का बॅालीवुड एक खिलाड़ी अक्षय कुमार के साथ एक अनोखी बॅान्डिंग रही है। क्या आप जानते ही हैं रणवीर सिंह अपने सीनियर अक्षय कुमार की सफल फिल्म- सिंह इज़ किंग के सीक्वल में काम करने जा रहे हैं। इस बारे में कुछ दिन पहले ही सिंह इज़ किंग के प्रोड्यूसर शैलेन्द्र सिंह ने बताया। उन्होंने एलान किया की वे सिंह इज़ किंग फ्रेंचाइजी को रणवीर के साथ आगे बढ़ाने जा रहे हैं। जिसके लिए उन्होंने रणवीर सिंह से मुलाकात भी की है।

लेकिन हैरानी वाली बात तो ये है की रणवीर सिंह ने सिंह इज़ किंग का सीक्वल साइन करने से पहले कुछ एसा किया जिसे सुन आपको भी रणवीर से प्यार हो जाएगा। सूत्रों की माने तो रणवीर सिंह ने इस सीक्वल को साइन करने से पहले अक्षय कुमार की इजाजत मांगी है। बताया जा रहा है कि,-रणवीर सिंह को फिल्म शेर सिंह का आइडिया पसंद आया है लेकिन इसे साइन करने से पहले वो अक्षय कुमार से इजाजत लेना चाहते हैं। क्योंकि रणवीर, अक्षय के साथ काफी अच्छा रिलेशन शेयर करते हैं इसलिए वो नहीं चाहते हैं की किसी भी वजह से अक्की के साथ उनके रिश्ते में कोई दरार आए।

आपको बता दें कि रणवीर से पहले अर्जुन कपूर भी ऐसा काम कर चुके हैं। जब अर्जुन ने नमस्ते लंदन का सीक्वल नमस्ते कनाडा साइन किया था तब उन्होंने अक्षय कुमार से इजाजत ली थी कि क्या वो इस फिल्म को कर सकते हैं ? जिसके बाद अक्की ने हंसते-हंसते अर्जुन को इजाजत दे दी थी।

उम्मीद करते हैं कि अक्षय कुमार रणवीर सिंह को भी शेर सिंह के लिए इजाजत दे दें। वैसे आपको बता दें कि जब फिल्म के प्रोड्यूसर शैलेन्द्र ने मीडिया के सामने इस बात का खुलासा किया था तब उन्होंने यह भी बताया था कि रणवीर सिंह ने अभी इस फिल्म के लिए हामी नहीं भरी है। उन्हें अभी केवल फिल्म का आइडिया पसंद आया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन