5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्विकल बोलीं- अक्षय के मजाक को मल्लिका ने गलत समझा

ट्विकल बोलीं- अक्षय के मजाक को मल्लिका ने गलत समझा...
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 29 Oct 2017, 7:37 PM IST

Twinkle_Khanna

Twinkle_Khanna

छोटे परदे का शो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज यूं तो हंसी-मज़ाक के लिए शुरू किया गया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से इस शो में अक्षय कुमार के किए गए कमेंट को लेकर ऐसा हंगामा मचा हुआ है कि कॉमेडी, 'ट्रेजडी' में बदल गई है। इस विवाद को लेकर अब अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने चुप्पी तोड़ी है। रविवार को अपने पति (अक्षय) का पक्ष लेते हुए ट्विंकल कहा कि अभिनेता के हंसी-मजाक को गलत संदर्भ में लिया गया। बता दें कि एक शूटिंग के दौरान अभिनेता ने मल्लिका को निशाना बनाते हुए कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी थी, जो उन्हें नागवार गुजरी।

ट्विंकल ने ट्वीट किया, 'मैं 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' के सेट पर हुए विवाद के बारे में बात करना चाहूंगी। शो में एक घंटी होती है, जिसे शो के निर्णायक किसी प्रतियोगी के शानदार प्रदर्शन करने पर बजाते हैं और जब दुआ इसे बजाने के लिए आगे बढ़ीं, तो कुमार ने कहा "मल्लिका जी आप घंटी बजाओ, मैं आपको बजाता हूं।" उन्होंने कहा कि यह एक आम बोलचाल का वाक्यांश है, जिसका महिला और पुरुष दोनों ही बिना किसी लैंगिक अभिप्राय के इस्तेमाल करते हैं।

ट्विंकल ने कहा, 'मल्लिका दुआ के पिता विनोद दुआ ने एक पोस्ट लिखी थी, जिसे हटा लिया गया है। उन्होंने लिखा था कि मैं निश्चित तौर पर अक्षय कुमार को बर्बाद कर दूंगा। क्या श्रीमान दुआ के बयान को भी शाब्दिक रूप में लिया जाए या संदर्भ के रूप में इसका तात्पर्य समझा जाए? शब्दों खासकर हंसी-मजाक वाले शब्दों को सही संदर्भ में देखा जाना चाहिए।" ट्विंकल ने लोगों से खुद को इस विवाद में नहीं घसीटने का भी आग्रह किया। ट्विंकल की इस पोस्ट के बाद भी ट्विटर पर बहस छिड़ गई और कुछ लोगों ने उनके पक्ष में बात की तो कुछ नसीहत देते नज़र आए।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन