5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने राजेश खन्ना को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, यहा जानें?

'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी ने राजेश खन्ना को लेकर किया ये बड़ा खुलासा, यहा जानें?...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 29 Oct 2017, 7:17 PM IST

Hema_Malini

Hema_Malini

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता राजेश खन्ना को कौन नहीं जानता। उस जमाने के सुपरस्टार अभिनेता राजेश खन्ना की कई एक्ट्रेस दीवानी थीं। उनकी एक झलक पाने के लिए उनके फैंस हमेशा बेताब रहते थे। कहा तो यह भी जाता कि उनकी फैमिली फैंस उन्हें खूब खत लिखा करती थीं। लेकिन हाल में बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपने समय के पहले सुपरस्टार कहे जाने वाले बॉलिवुड ऐक्टर राजेश खन्ना को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसे जानकर उनके फैंस हैरान हो जाएंगे।

दरअसल, एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में हेमा मालिनी ने राजेश खन्ना के व्यवहार का जिक्र किया है। उनका कहना है कि वे उनके साथ थोड़ा अजीब व्यवहार करते थे। जब दोनों साथ काम कर रहे थे तब राजेश सुपरस्टार थे और उनका स्टारडम हमेशा उनके साथ रहता था। वो सेट पर हमेशा लेट आते थे साथ ही बहुत ही अनप्रोफेशनल व्यवहार करते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हेमा मालिनी ने कहा कि, 'मुझे नहीं पता कि क्या मामला था, लेकिन कुछ तो ऐसा था राजेश खन्ना के साथ जो मुझे बिल्कुल पसंद नहीं था। शुरआती दिनों में तो वे मेरे साथ बहुत ही अजीब बिहेव करते थे। इसमें कोई शक नहीं कि वो उस समय के सुपरस्टार थे और कई लड़कियां उनकी दीवानी थीं। लेकिन मैं उनकी को-स्टार होने के नाते उन्हें ज्यादा भाव नहीं देती थी। राजेश खन्ना को लगता था कि मुझमें गुरूर है और मुझे लगता था कि वो खुद को लेकर काफी सीरियस हैं और खुद से बाहर नहीं आ पाते है।'

हालांकि, इसके बाद भी राजेश खन्ना और हेमा मालिनी की एक साथ 10 से ज्यादा फिल्में आई थीं। बता दें, हाल ही में हेमा मालिनी ने अपनी बायॉग्रफी लॉन्च की थी। इसे राम कमल मुखर्जी ने लिखा है जिसका शीर्षक 'बियॉन्ड द ड्रीम गर्ल' है। उस समय राजेश और हेमा की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था।