5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मौसी करिश्मा ने किया खुलासा, ऐसा होगा करीना के लाडले बेटे तैमूर का पहला बर्थडे, देखें वीडियो

मौसी करिश्मा कपूर ने किया खुलासा, ऐसा होगा करीना के लाडले बेटे तैमूर का पहला बर्थडे, देखें वीडियो....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 29 Oct 2017, 6:25 PM IST

Karishma_Kapoor

Karishma_Kapoor

सैफ अली खान और करीना कपूर के छोटे नवाब तैमूर अली खान जल्द ही एक साल के होने वाले हैं। तैमूर के पहले जन्मदिन को धूमधाम से सेलिब्रेट करने के लिए पूरा कपूर खानदान इन दिनों तैयारियों में जुटा हुआ है। अब ऐसे सवाल ये उठते हैं कि अपने लाडले बेटे तैमूर के पहले जन्मदिन पर करीना कपूर किस किस को इनवाईट करेंगी? यह सेलिब्रेशन कहा होगा और क्या खास बनाने की प्लानिंग हो रही है? अब इन सारे सवालों के जवाब दिए उनकी मौसी 'लोलो' यानी करिश्मा कपूर ने। करिश्मा का कहना है कि हम सभी तैमूर के पहले बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उनके इस बर्थडे को मनाने के लिए हमने अभी सी काफी तैयारियों को शुरू कर दिया है। हम इस दिन का काफी दिनों से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें कि करीना कपूर के पहले बेबी तैमूर का जन्म पिछले साल 20 दिसंबर को हुआ था। महज एक महीने बाद करीना का लाडला बेटा तैमूर एक साल के होने जा रहे है जिसे लेकर पूरा कपूर परिवार काफी एक्साइटेड है। तैमूर की मौसी ने बताया कि उनके बर्थडे पर हम एक फैमिली गेट-टुगेदर की प्लानिंग कर रहे है। उनके पहले बर्थडे में इतना बड़ा सेलिब्रेशन नहीं होने जा रहा है, लेकिन इस सेलिब्रेशन में करीना और सैफ का परिवार के करीबी इस पार्टी में शरीक होने जा रहे है। इतना ही नहीं करण जौहर ने कुछ दिन पहले कहा था की वो बहुत जल्द अपने दोनों बच्चों जूही और यश को तैमूर से मिलवाना चाहते है। लगता है तैमूर का बर्थडे ही यही सही मौका है। वही करीना अपने इस लाडले के बर्थडे को उनका यादगार दिन बनाना चाहती है।

वैसे, कुछ दिनों पहले शाहिद कपूर की लाडली मिशा ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था। लेकिन उन्होंने उनके पहले बर्थडे को ग्रैंड तरीके से सेलिब्रेट नहीं किया था। कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि करीना और मीरा राजपूत में अपने बच्चों के बर्थडे को यादगार बनाने के लिए होड़ मची है। इसके लिए मीरा राजपूत ने जिस कंपनी से कॉन्टेक्ट किया है करीना ने भी उसी कंपनी से सम्पर्क किया है। ताकि वह मीरा राजपूत की लाडली बेटी मिशा से उनके बेटे तैमूर का पहला जन्मदिन किसी भी मायने में कम नहीं हो।