Video: अक्षय कुमार की ‘सरफिरा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, लुक और एक्शन है जरा हटके
Akshay Kumar Sarfira Trailer Out: अक्षय कुमार की 12 जुलाई को नई फिल्म सरफिरा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म का ट्रेलर आज यानी 18 जून को रिलीज हो चुका है। ये फिल्म एक आम आदमी के हवाई सफर के सपने को एक रुपए में पूरा करेंगी। सरफिरा में अक्षय कुमार एक खास और अहम रोल करने जा रहे हैं। फिल्म 'सरफिरा' साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म 'सोरारई पोटरु' का ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। खुद सूर्या अपनी स्टार वाइफ ज्योतिका के साथ फिल्म 'सरफिरा' को प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय एक अलग ही लुक में देखने को मिलेंगे। साथ ही फिल्म में एक्शन भी भरपूर होने वाला है।