26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ना रणबीर, ना शाहिद बल्कि इस एक्टर के मुरीद हैं अक्षय कुमार

ना रणबीर, ना शाहिद बल्कि इस एक्टर के मुरीद हैं अक्षय कुमार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 11 Aug 2018, 2:06 PM IST

akshay kumar

अभिनेता-फिल्म निर्माता अक्षय कुमार का कहना है कि वह ट्रोल्स को नजरअंदाज करते हैं। अक्षय ने ट्विटर पर प्रशंसकों के साथ सवाल-जवाब के एक सत्र में हिस्सा लेते हुए यह बात कही। एक उपयोगकर्ता ने उनसे पूछा कि वह ट्रोल्स से कैसे निपटते हैं? इस पर अक्षय ने ट्वीट किया, 'मैं इनके साथ वही करता हूं जैसा धौंस जमाने वालों के साथ करता हूं... इन्हें नजरअंदाज करता हूं।'

akshay kumar

एक अन्य यूजर ने पूछा कि उन्हें युवा पीढ़ी में उनके जैसा कौन लगता है तो उन्होंने रणवीर सिंह का नाम लिया। अक्षय की फिल्म 'गोल्ड' रिलीज होने वाली है। यह भारत के पहले ओलंपिक स्वर्ण पदक से प्रेरित फिल्म है।

akshay kumar

फिल्म में अमित साध, कुणाल कपूर, सनी कौशल, विनीत कुमार सिंह और मौनी रॉय भी शामिल हैं। यह रीमा कागती निर्देशित है। फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी।

akshay kumar

'हॉलीडे : ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी' और 'अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके अक्षय से यह पूछे जाने पर कि अगर वह कलाकार नहीं होते तो क्या होते, उन्होंने कहा, 'मैं या तो सेना में शामिल होना चाहता या फिर युवाओं को मार्शल आर्टस का प्रशिक्षण देता।'


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन