6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

योगी आदित्यनाथ की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का मिला अक्षय कुमार, कंगना रनौत और ‘द कश्मीर फाइल्स’ की टीम को निमंत्रण

योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने बढ़-चढ़कर तैयारियां की हैं। ऐसे में योगी के शपथ ग्रहण समारोह में बॉलीवुड के फिल्मी सितारे भी शामिल होंगे।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 24, 2022

योगी आदित्यनाथ की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का मिला अक्षय कुमार, कंगना रनौत और 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम को निमंत्रण

योगी आदित्यनाथ की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का मिला अक्षय कुमार, कंगना रनौत और 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम को निमंत्रण

यूपी में कल यानी की 25 मार्च को होने वाले योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कई हाई प्रोफाइल नेताओं के अलावा द कश्मीर फाइल्स फिल्म के कलाकार भी मौजूद रहेंगे। इस बड़े इवेंट में बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार, कंगना रनौत और बोनी कपूर समेत कई बॉलीवुड सितारे भी शामिल होंगे। योगी सरकार के दूसरे कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह के लिए इन सभी लोगों को निमंत्रण भेजा गया है।

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्षी दलों के नेताओं सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुलायम सिंह यादव, मायावती और अखिलेश यादव के साथ उनके सहयोगी दल के नेता जयंत चौधरी, ओम प्रकाश राजभर और अन्य विपक्षी दलों के नेताओं को भी निमंत्रण पत्र भेजा गया है।

कहा जा रहा है कि 25 मार्च की शाम चार बजे लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में करीब 70 हजार लोग हिस्सा लेंगे। जानकारी के मुताबिक नेताओं और उद्योगपतियों के अलावा कई बॉलीवुड स्टार्स को भी आमंत्रित किया गया है। जिनमें बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, कंगना रनौत, अजय देवगन, बोनी कपूर, अनुपम खेर, विवेक अग्निहोत्री सहित कश्मीर फाइल्स की टीम के नाम बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: स्वरा भास्कर ने ट्विटर पर किया कैब ड्राइवर द्वारा राशन लेकर भाग जाने की शिकायत, यूजर्स ने उड़ाया मजाक

हाल ही में रिलीज हुई हिंदी फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' की टीम को भी खास तौर पर बुलाया गया है। एक्टर अनुपम खेर और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री के शामिल होने की उम्मीद है। यूपी और देश के तमाम हिस्सों से बीजेपी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। करीब 20 हजार कुर्सियां स्टेडियम में लगाई गई हैं। कई तरह के पास जारी किए गए हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में योगी आदित्यनाथ के अलावा अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे।

यह भी पढ़ें: 'द कश्मीर फाइल्स' देखने के बाद आर्टिस्ट ने अपने खून से बनाया पोस्टर, विवेक अग्निहोत्री ने लोगों से किया ऐसा न करने का अनुरोध