6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kriti Sanon को नीचा दिखाने वाली ‘रील लाइक’ पर यामी गौतम ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैंने अपनी पूरी जिंदगी…

Yami Gautam On Kriti Sanon Reel: यामी गौतम ने एक रील लाइक की थी। जो कृति सेनन के खिलाफ वायरल हो रही थी। अब उसी पर यामी का रिएक्शन आया है। उन्होंने इसकी पूरी सच्चाई बताई है। जिसे सुनकर उनके फैंस भी हैरान हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Yami Gautam breaks silence on insulted liking reel against Kriti Sanon after winning best actress award

यामी गौतम ने कृति सेनन वाले विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Yami Gautam On Kriti Sanon Reel: बॉलीवुड में अवॉर्ड शोज और एक्ट्रेस के बीच की कोल्ड वार कोई नई बात नहीं है, लेकिन हाल ही में हुए 'जी सिने अवॉर्ड्स' ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है। इस शो में कृति सेनन को उनकी फिल्म 'तेरे इश्क में' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। लोग कृति की जीत पर सवाल उठाने लगे और यामी गौतम के समर्थन में उतर आए हैं।

यामी गौतम ने कृति सेनन के लाइक वाले विवाद पर तोड़ी चुप्पी (Yami Gautam On Kriti Sanon Reel)

दरअसल, पिछले साल यामी गौतम की फिल्म 'हक' रिलीज हुई थी, जिसमें उनकी अदाकारी को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था। लोगों का मानना था कि इस साल के अवॉर्ड्स पर यामी का हक था। जब कृति सेनन को विजेता घोषित किया गया, तो इंटरनेट पर ट्रोलिंग शुरू हो गई। इसी बीच एक ऐसी घटना हुई जिसने आग में घी डालने का काम किया। सोशल मीडिया पर एक ऐसी रील वायरल हुई जो कृति सेनन को नीचा दिखा रही थी और हैरानी की बात यह थी कि उस रील को खुद यामी गौतम ने 'लाइक' किया था।

यामी गौतम ने सस्ती पीआर टैक्टिक्स पर किया पोस्ट (Yami Gautam Post)

सोशल मीडिया पर 'लाइक' को लेकर हो रही चर्चाओं के बाद यामी गौतम ने अब इन सभी खबरों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट लिखकर पूरी स्थिति साफ की है। यामी ने कहा, "मुझे अभी पता चला कि मैंने कोई ऐसी रील लाइक की है जो किसी दूसरे कलाकार का अपमान करती है। हकीकत यह है कि हमें रोजाना ढेरों पोस्ट में टैग किया जाता है और यह लाइक भी उसी दौरान गलती से हुआ होगा।"

यामी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने पीआर (PR) एजेंसियों के काम करने के तरीके पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा, "मैंने अपनी पूरी जिंदगी में कभी भी चर्चा में रहने के लिए सस्ती पीआर टैक्टिक्स का सहारा नहीं लिया है। मेरा हमेशा से मानना रहा है कि काम ही आपकी पहचान होनी चाहिए।"

अवॉर्ड शोज से दूरी और काम पर फोकस (Yami Gautam Kriti Sanon)

यामी ने यह भी साफ किया कि उनकी कोई बड़ी पीआर टीम नहीं है जो उनकी इमेज चमकाए। उन्होंने कहा कि एंटरटेनमेंट अवॉर्ड शोज को लेकर उनका स्टैंड बहुत पहले से ही क्लियर है और वह इन सब गॉसिप से दूर रहना पसंद करती हैं। उन्होंने साफ कर दिया कि उनका पूरा ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपनी अगली फिल्मों और बेहतर परफॉर्मेंस पर है।

यह पहली बार नहीं है जब किसी बड़े अवॉर्ड शो के फैसले पर सवाल उठे हों, लेकिन यामी की इस बेबाकी ने साफ कर दिया है कि वे किसी भी विवाद का हिस्सा बनकर सुर्खियां नहीं बटोरना चाहतीं। अब देखना यह है कि कृति सेनन इस पूरे मामले पर क्या प्रतिक्रिया देती हैं।