12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रिलीज होने से पहले यहां जाने अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का क्लाइमैक्स

इस फिल्म में 12 सि‍तंबर 1897 को हुए सारागढ़ी के ऐमिहासिक युद्ध को द‍िखाया गया है।
2 min read
Google source verification
Akshay kumar

Akshay kumar

सारागढ़ी के युद्ध पर बेस्ड अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी' कल होली के दिन 21 मार्च को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में 12 सि‍तंबर 1897 को हुए सारागढ़ी के ऐमिहासिक युद्ध को द‍िखाया गया है। फिल्म की कहानी के बारे में अक्षय कुमार ने कपिल शर्मा के शो पर खुलासा किया।

अक्षय कुमार ने बताया,'मुझे जब यह स्क्र‍िप्ट सुनाई गई तो सबसे ज्यादा हैरान इस बात पर था कि आजतक किसी ने इस विषय पर फिल्म बनाने की सोची क्यों नहीं. सारागढ़ी का युद्ध 21 स‍िख जवानों के बहादुरी की अमरगाथा है।' साथ ही उन्होंने बताया कि 21 स‍िख सारागढ़ी फोर्ट के अंदर थे और 10 हजार अफगान सैन‍िक फोर्ट पर कब्जा करने आए थे। उन्हें लगा था कि इन 21 को हम महज आधे घंटे में खत्म कर देंगे और फोर्ट में कब्जा कर लेंगे। वे सारागढ़ी फोर्ट पर कब्जा करने के बाद दो और फोर्ट पर कब्जा करना चाहते थे।

यहां तक की अक्षय ने फिल्म के क्लाइमैक्स का भी खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया,'ये लड़ाई सुबह 9 बजे शुरू हुई और शाम 6 बजे तक लड़ते-लड़ते 21 स‍िख लड़ाके शहीद हो गए थे। तब तक काफी देर हो गई थी। स‍िख रेजीमेंट के दूसरे लोग आ गए थे. आख‍िरकार अफगान लड़ाकों को भागना पड़ा था।'