26 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अक्षय कुमार की इस फिल्म पर विदेशों में भी हो रही लक्ष्मी की बारिश

अक्षय कुमार की इस फिल्म पर विदेशों में भी हो रही लक्ष्मी की बारिश

less than 1 minute read
Google source verification
laxmii

Laxmii

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म लक्ष्मी ने विदेशों में भी जमकर कमाई की है। यह फिल्म हाल ही ओटीटी प्लेटफॉर्म डिजनी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। इसे देश में तो काफी प्यार मिला ही सही, लेकिन विदेशों में भी इस फिल्म पर लक्ष्मी की बारिश हो रही है।

जानकारी के अनुसार ट्रेड एनालिस्ट और क्रिटिक तरण आदर्श ने फिल्म के वर्ल्ड वाइड कलेक्शन को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट में बताया कि मार्च 2020 से अभी तक अक्षय कुमार की फिल्म लक्ष्मी बॉलीवुड की पहली बड़ी फिल्में है। जो वर्ल्ड वाइड सिनेमा में भी रिलीज हुई है। इस फिल्म को आस्ट्रेलिया, फिजी और न्यूजीलैंड के सिनेमाघरों में भी रिलीज किया गया है। उन्होंने बताया कि ऑस्ट्रेलिया में फिल्म लक्ष्मी ने 4 दिनों में 40.09 लाख रुपये की कमाई की, वहीं फिजी में 10.34 लाख और न्यूजीलैंड में 28.38 लाख रुपए की कमाई की है। यह किसी भी फिल्म के लिए कोरोना काल में बुरा कलेक्शन नहीं है ।सिनेमाघरों को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि यह फिल्म बेहतर प्रदर्शन कर रही है।