
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी
OMG 2 Box Office Collection Day 17: अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की फिल्म OMG 2 की कमाई धीरे-धीरे कम होती जा रही है। OMG 2 को रिलीज हुए दो हफ्ते हो चुके हैं और इसे अब बॉक्स ऑफिस पर टिक पाना मुश्किल हो रहा है। अक्षय कुमार की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में आसानी ने पहुंच गई थी लेकिन अब फिल्म को 150 करोड़ का कलेक्शन करना ना-मुमकिन सा लग रहा है। लेकिन फिल्म की कहानी को देखते हुए कई ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि OMG 2 150 करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है।
फिर भी गदर 2 और ड्रीम गर्ल 2 से मिल रही टफ कॉम्पटीशन के बाद भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पर पकड़ बनाई हुई है। OMG 2 का 17वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। वीकेंड की वजह से फिल्म के कलेक्शन में काफी बढ़ोतरी हुई है। कलेक्शन देखकर लग रहा है OMG 2 को 150 करोड़ के क्लब में जल्द ही शामिल होने वाला है। आइए आपको इसके कलेक्शन के बारे में बताते हैं।
जानिए 17वें दिन का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के आंकड़ों के अनुसार, 17वें दिन का कलेक्शन 3.65 करोड़ है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने 135.02 करोड़ कमा लिए हैं। बात करें बीते दिन की तो अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 ने बीते दिन 3.15 करोड़ का बिजनेस किया। अक्षय कुमार की पिछली कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थीं। लेकिन इस बार फिल्म ने अपना बजट निकाल ली है। साथ ही बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई है।
क्या है OMG 2 की कहानी?
ओएमजी 2 की कहानी की बात करें तो ये फिल्म सेक्स एजुकेशन का मुद्दा उठाती है। पंकज त्रिपाठी अपने बेटे के स्कूल पर केस करते हैं। जिसके बाद कोर्टरुम ड्रामा दिखाया गया है। यामी गौतम फिल्म में वकील का किरदार निभा रही हैं। दोनों की दलीलें लोगों को काफी पसंद आ रही हैं। वहीं अक्षय कुमार फिल्म में शिव के दूत के किरदार में नजर आए हैं। इस फिल्म को अनिल राय ने डायरेक्ट किया है।
Updated on:
28 Aug 2023 09:46 am
Published on:
28 Aug 2023 09:15 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
