इस फिल्म को प्रियदर्शन डायरेक्ट कर रहे हैं, जो ‘हेरा फेरी’, ‘हलचल’ और ‘भागम भाग’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। सूत्रों के अनुसार, अक्षय और सैफ दोनों ने स्क्रिप्ट सुनने के तुरंत बाद ही फिल्म के लिए हां कर दी थी। फिल्म की शूटिंग अगस्त 2025 से शुरू होगी और इसे 2026 में रिलीज किया जाएगा।