3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेरे भाई की हालत गंभीर है… अक्षय कुमार के काफिले के एक्सीडेंट के बाद पीड़ित परिवार ने तोड़ी चुप्पी

Akshay Kumar Car Accident: अक्षय कुमार की सुरक्षा काफिले का एक्सीडेंट हो गया। जिसमें घायल ऑटो रिक्शा वाले के भाई मोहम्मद समीर का बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद मेरा भाई और एक पैसेंजर नीचे दब गए थे। पूरा रिक्शा टूट गया और मेरा भाई बहुत गंभीर हालत में है। मेरी अक्षय कुमार से केवल एक ही गुजारिश हैं...

2 min read
Google source verification
Akshay Kumar security car involved in accident auto driver remains in serious condition

अक्षय कुमार की सुरक्षा काफिले का हुआ एक्सीडेंट

Akshay Kumar Car Accident: सोशल मीडिया पर उस समय हंगामा मच गया जब सोमवार रात बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' अक्षय कुमार के सुरक्षा काफिले का एक्सीडेंट हो गया। मुंबई के जुहू इलाके में अक्षय के काफिले में शामिल एक कार और ऑटो-रिक्शा के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इस घटना के फोटो और वीडियो देख हर कोई हैरान रह गया।

वहीं, इस टक्कर में ऑटो ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब इस पूरे मामले पर रिक्शा ड्राइवर के परिवार का बयान सामने आया है, उनके भाई ने बताया कि रिक्शा चालक की हालत ठीक नहीं है।

रिक्शा चालक के भाई ने सुनाई आपबीती (Injured Family Seeks Medical Care and Compensation)

घायल ऑटो चालक के भाई मोहम्मद समीर ने आपबीती सुनाई। हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, उन्होंने बताया कि उनका भाई उस समय रिक्शा चला रहा था और उसमें एक सवारी भी बैठी थी। समीर ने कहा, "यह हादसा सोमवार देर शाम लगभग 8 से 8:30 बजे के बीच हुआ था। मेरा भाई रिक्शा चला रहा था, जब अक्षय कुमार की इनोवा और एक मर्सिडीज उसके पीछे थीं। जब मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मारी, तो इनोवा उड़ते हुए रिक्शे के ऊपर आकर गिरी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस हादसे में ऑटो-रिक्शा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।"

मोहम्मद समीर ने आगे बताया कि टक्कर के बाद मेरा भाई और एक पैसेंजर नीचे दब गए। पूरा रिक्शा टूट गया है और मेरा भाई बहुत गंभीर हालत में है। उन्होंने कहा, "मेरी सिर्फ इतनी गुजारिश है कि मेरे भाई को सही इलाज मिले और रिक्शे के नुकसान की भरपाई की जाए। हमें इसके अलावा कुछ नहीं चाहिए।"

विदेश से छुट्टियां मनाकर लौटे थे अक्षय-ट्विंकल (Akshay Kumar security car involved in accident in Mumbai)

रिपोर्ट के मुताबिक, विदेश यात्रा के बाद अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ अक्षय कुमार हवाई अड्डे से घर लौट रहे थे। अधिकारियों ने बताया कि जुहू पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मर्सिडीज कार के चालक के खिलाफ लापरवाही और तेज गति से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है। गनीमत रही कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना सुरक्षित हैं।

अक्षय और ट्विंकल अपनी शादी की 25वीं सालगिरह मनाकर छुट्टियां बिताने के बाद मुंबई लौटे थे। अभी कुछ दिन पहले ही ट्विंकल ने अपनी 'सिल्वर जुबली' पर पहाड़ों से पैराग्लाइडिंग करते हुए वीडियो साझा किया था। अब इस खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग