6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सालों बाद अक्षय के मन में जागा शिल्पा के लिए प्यार, बीच समारोह में उन्हें देख की ये हरकत…

बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा और अक्षय हाल में एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए। फंक्शन के दौरान दोनों एक-दूसरे से...

2 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Jan 27, 2018

akshay kumar and shilpa shetty

akshay kumar and shilpa shetty

बॅालीवुड इंडस्ट्री में कई जोड़ियां ऐसी हैं जिन्हें देख लगता था इनकी शादी होना तो निश्चित है लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप पूरे भारत के लिए बड़ी खबर बन गया था।उन्ही में से एक थी 90 दशक में बनी एक्टर अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी की जोड़ी। दोनों के बीच इतना अटूट प्यार था की लगता ही नहीं था दोनों कभी अलग हो सकते हैं।लेकिन इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया। उस ब्रेकअप के बाद से आजतक ये दोनों एक-दूसरे के इग्नोर करते ही दिखाई दिए हैं। लेकिन खबर है कि खिलाड़ी कुमार यानी की अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी को एक अवॉर्ड फंक्शन में स्पॉट किया गया।

जी हां बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा और अक्षय हाल में एक अवॉर्ड फंक्शन में नजर आए। फंक्शन के दौरान दोनों एक-दूसरे से गले भी मिलते देखा गया।

हुआ ये कि अक्षय कुमार शो की पहली लाइन में बैठे थे और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से बात कर रहे थे।वहीं कुछ देर बाद शिल्पा शेट्टी वहां आ गई लेकिन जब अक्षय ने शिल्पा को देखा तो कुछ का कुछ ही हो गया। वे अचानक खड़े होकर उनसे गले मिलने लगे। किसी ने कुछ कहा नहीं लेकिन उस वक्त सभी इस पल को देख चौंक गए।

बता दें जल्द ही बॅालीवुड के खिलाड़ी ९ फरवरी को अपनी फिल्म पैडमैन लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय के अलावा सोनम कपूर और राधिका आप्टे भी एक मुख्य किरदार में दिखाई देंगी।

अगर फिल्म पैडमैन की बात करें तो बता दें इस फिल्म की कहानी अरुणाचलम मुरुगनंतम पर आधारित है जिसने एक सस्ते बजट की सैनटरी नैपकिन की मशीन का निर्माण किया था। सभी की दिलचस्पी इस बात पर थी की इस सैनटरी नैपकिन के विषय को स्क्रिन पर कैसे दर्शाया जायेगा। लेकिन फिल्म के ट्रेलर को देखकर सारी आशंकाए दूर हो जाएंगी।

अक्षय ने इस फिल्म में लक्ष्मीकांत चौहान का किरदार निभाया है। जो अपने परिवार के महिलाओं की सेहत को लेकर काफी परेशान रहता है। वो अपनी पत्नि, बहन और मां के लिए सस्ते सैनटरी पैडस बनाना चा हता है, जिसके लिए वो बार बार कोशिश करता है। लेकिन उसे कामयाबी मिलती है रेहा कपूर (सोनम कपूर) से मिलने के बाद। वे इस काम उनकी मदद करती है। लेकिन उसके बाद भी अक्षय कुमार यानि की अरुणाचलम मुरुगनंतम को अपने परिवार से लेकर समाज के लोगो को समझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है।

देखना दिलचस्प होगा कि इस देसी सुपर हीरो को लोग कितना पंसद करते है।