8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वोट ना देने के सवाल पर तिलमिलाए अक्षय कुमार, पहले रिपोर्टर से की बदसलूकी, फिर कहा- चलो बेटा…

एक्टर ने कई सोशल ईश्यू बेस्ड फिल्में भी की हैं। इन सभी फिल्मों की फिल्म समीक्षकों से लेकर लोगों ने काफी तारीफ की है।  
2 min read
Google source verification
akshay-kumar-shocking-reaction-on-not-casting-vote-video

akshay-kumar-shocking-reaction-on-not-casting-vote-video

अक्षय कुमार ( Akshay Kumar ) ने बॉलीवुड में हाल ही में बैक टू बैक हिट फिल्में दी हैं, जिनमें ज्यादातर देशभक्ति को बढ़ावा देने वाली फिल्में शुमार हैं। एक्टर ने कई सोशल ईश्यू बेस्ड फिल्में भी की हैं। इन सभी फिल्मों की फिल्म समीक्षकों से लेकर लोगों ने काफी तारीफ की है।

हालांकि इन दिनों अक्षय कुमार कुछ लोगों के निभाने पर आ गए हैं। दरअसल सुपरस्टार पर कनाडाई नागरिकता होने का आरोप लगाया जाता रहा है। हाल में अक्षय कुमार सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। इसकी वजह रही लोकसभा चुनाव में उनका मतदान ना करना। हालांकि उनकी पत्नी ट्वींकल खन्ना मतदान करने पहुंची। अपने प्रशंसकों को वोट देने के लिए प्रोत्साहित करने वाले अभिनेता को लोगों द्वारा खुद को वोट नहीं देने पर आढ़े हाथों ले लिया।

हाल ही में अक्षय बॉलीवुड फिल्म 'ब्लैंक' की स्क्रीनिंग पर मौजूद थे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्हें मतदान न करने को लेकर हो रही आलोचना का जवाब देने के लिए कहा गया। हालांकि, अक्षय इस सवाल से बचते हुए नजर आए। उन्होंने एक रिपोर्टर से 'चलिए बेटा' कहकर आगे बढ़ गए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है।