
नई दिल्ली: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। आए दिन वो अपने फैंस के साथ अपनी फोटो हो या वीडियो शेयर करते रहते हैं। आज अपनी मम्मी के जन्मदिन के मौके पर अक्षय कुमार उन्हें उनकी पसंदीदा जगह कसीनो लेकर गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में अक्षय कुमार अपनी मम्मी को व्हील चेयर पर बैठाकर कसीनो लेकर जाते दिख रहे हैं।
अक्षय कुमार ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा, "आप जो करना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं वही चीज बर्थडे गर्ल ने भी अपने जन्मदिन पर किया। कुछ हफ्ते पहले सिंगापुर में बिताए और मम्मी को उनकी पसंदीदा जगह भी लेकर गया। द कसीनो।" अक्षय कुमार ने इस वीडियो को कुछ देर पहले ही अपलोड किया है और अब तक इसे दस लाख लोग देख चुके हैं। साथ ही इसपर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' हाल ही में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की शानदार कमाई जारी है। फिल्म ने 25 दिनों में ही 204 करोड़ रुपए का शानदार कलेक्शन कर लिया है। फिल्म में उनके साथ करीना कपूर, दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इसके अलावा अक्षय कुमार 'सूर्यवंशी' कर रहे हैं और कियारा आडवाणी के साथ उनकी फिल्म 'लक्ष्मी बम' भी आने वाली है।
Updated on:
21 Jan 2020 02:24 pm
Published on:
21 Jan 2020 02:22 pm
