सूत्रों ने बताया कि "सुभाष कपूर, अक्षय कुमार और अरशद वारसी पिछले कुछ समय से जॉली एलएलबी 3 पर बातचीत कर रहे हैं और अब सुभाष कपूर ने नया आइडिया निकाला है। इसी के साथ दोनों एक्टर के साथ सहमति भी बन गई है। सुभाष कपूर फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी में दो जॉली को आमने-सामने लेकर आने की प्लानिंग कर रहे हैं।"