
Alaya Furniturewala
अभिनेत्री अलाया फर्नीचरवाला ( Alaya Furniturewala ) अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक हैं। लॉकडाउन के बीच उन्होंने अपने वर्कआउट में योग को शामिल किया है। अलाया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अब अक्सर वे अपने योगासन की तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही अलाया एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो वे ऊप्स मूमेंट का शिकार होती दिखाई दे रही हैं। अलाया का यह वीडियो उनकी डांस क्लास का है। वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि इस दौरान कैसे उनके हेयर एक्सटेंशन जमीन पर गिर गए।
अलाया कर रही थी कोरियोग्राफर के साथ मुश्किल स्टेप
इस वीडियो में अलाया अपने कोरियोेग्राफर के साथ एक मुश्किल स्टेप करती दिख रही हैं। वीडियो में दिख रहा है कि वे जमीन पर लेटी थी और उनके कोरियोग्राफर ने जैसे ही उन्हें पुल किया तो कोरियोग्राफर के पैरों में अलाया के हेयर एक्सटेंशन आ गए और वो निकलकर जमीन पर ही गिर गए। जिसके कारण अलाया ऊप्स मूमेंट का शिकार हो गईं।
डांस क्लास में कभी नहीं पहनूंगी हेयर एक्सटेंशन
डांस क्लास का वीडियो खुद अलाया ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा,'मैं कभी डांस क्लास में हेयर एक्सटेंशन नहीं पहनूंगी. ये प्रतिक्रियाएं अनमोल हैं।' इसके अलावा पिछले करीब 4 महीनों से एक के बाद एक योग के वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर कर रही हैं। उनकी वीडियो को उनके फैंस काफी पसंद करते हैं और उनकी सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी बन गई है।
बात करें अलाया की फिल्मों की तो उन्होंने अभिनेता सैफ अली खान के साथ फिल्म 'जवानी जानेमन' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में उन्होंने सैफ की बेटी का किरदार निभाया। अलाया ने अपनी एक्टिंग से खूब तारीफ भी बटोरी।
Updated on:
02 Jul 2020 06:49 pm
Published on:
02 Jul 2020 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
