8 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘Fukrey’ फिल्म से हुई थी अली फजल और ऋचा चड्ढा के प्यार की शुरुआत, अप्रैल में लेंगे सात फेरे

ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) की पहली मुलाकात 2013 में फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी।
2 min read
Google source verification
ali_fazal_richa_chada_love_story_.jpeg

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर्स ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और अली फजल (Ali Fazal) ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है कि दोनों ही 15 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। खबर के मुताबिक, परिवार वालों से सलाह करने के बाद दोनों कपल 15 अप्रैल को पहले दिल्ली में कोर्ट मैरिज करेंगे। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी परिवार वालों के लिए और कुछ खास दोस्तों के लिए रखेंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि इन दोनों के प्यार की शुरुआती कहां से हुई थी? चलिए हम आपको बताते हैं-

ऋचा चड्ढा और अली फजल की पहली मुलाकात 2013 में फिल्म 'फुकरे' के सेट पर हुई थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान ही दोनों अच्छे दोस्त बन गए और धीरे-धीरे बाते आगे बढ़ी और करीब 2 साल बाद यानी 2015 में दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इसके बाद दोनों को कई जगह व समारोह में साथ में स्पॉट किया गया। कुछ वक्त के बाद दोनों ने अपने प्यार को दुनिया के सामने जगजाहिर कर दिया। सोशल मीडिया पर भी दोनों खुलेआम एक-दूसरे के लिए प्यार जाहिर करने लगे। फिल्म 'फुकरे' के अलावा दोनों 'फुकरे रिटर्न्स' में भी साथ दिखे थे।

आपको बता दें कि दोनों की शादी को लेकर परिवार वाले काफी खुश हैं। कोर्ट मैरिज के बाद दोनों दिल्ली, मुबंई और लखनऊ में रिसेप्शन या पार्टी की तैयारी कर रहे हैं। लखनऊ में 18 अप्रैल को रिसेप्शन रखा गया है। दिल्ली और मुबंई को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

View this post on Instagram

Fukrey ... 💕

A post shared by Richa Chadha (@therichachadha) on

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग