2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने शेयर की गुड न्यूज, लेटेस्ट पोस्ट से फैंस हुए खुश

Richa Chadha Ali Fazal Good News: ऋचा चड्ढा और अली फजल को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जिसे सुनकर उनके फैंस भी खुश हो रहे हैं।

2 min read
Google source verification
अली फजल और ऋचा चड्ढा ने दी खुशखबरी

अली फजल और ऋचा चड्ढा ने दी खुशखबरी

Richa Chadha Ali Fazal: प्रेग्नेंट एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा और अली फजल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने लोगों का शुक्रिया अदा किया है। अली फजल ने "गर्ल्स विल बी गर्ल्स" को लेकर एक बड़ी खुशखबरी बताई है। एक्टर ने इस पोस्ट पर उनके फैंस भी भर-भर कर कमेंट कर रहे हैं।

ऋचा चड्ढा और अली फजल ने शेयर की न्यूज (Richa Chadha Ali Fazal Good News)

अली फजल और ऋचा चड्ढा के प्रोडक्शन में बनीं "गर्ल्स विल बी गर्ल्स" ने IFFLA में ग्रैंड जूरी अवॉर्ड जीत लिया है। इसे लेकर मिर्जापुर एक्टर ने अपनी खुशी जाहिर की है। ये फिल्म पहले भी कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। इस फिल्म को शुचि तलाठी ने डायरेक्ट किया है। लॉस एंजिल्स के भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFLA) में फिल्म को ये उपलब्धि हासिल हुई है। यह फिल्म के लिए हैट्रिक से कम नहीं है क्योंकि हाल ही में रोमानिया में ट्रांसिल्वेनिया अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल और फ्रांस में बियारिट्ज़ फिल्म महोत्सव में ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीते थे।

यह भी पढ़ें :24 घंटे बाद शत्रुघ्न सिन्हा का टूटा ‘सब्र का बाण’, सोनाक्षी-जहीर की शादी पर बोले- मैंने उसका कन्यादान…

ऋचा चड्ढा ने IFFLA में मिले अवॉर्ड पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "IFFLA में ग्रैंड जूरी पुरस्कार जीतना एक सम्मान हैं। हमारी पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। 'गर्ल्स विल बी गर्ल्स' हमारे दिल के करीब की कहानी है। इस महीने फिल्म की यह तीसरी जीत है जो बहुत बड़ी बात है। फिल्म को जो प्यार मिल रहा है वह वाकई शानदार है।"

Story Loader