29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस नन्हे स्टार ने सलमान को किया था चारों खाने चित अब बॅालीवुड में कर रहा वापसी, ऋतिक की ‘सुपर 30’ में निभाएगा अहम किरदार

'पार्टनर' फिल्म के इस यंग स्टार ने सलमान को परेशान किया था। इस बार वह ऋतिक रोशन की आने वाली फ‍िल्‍म 'सुपर 30' में नजर आएंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 20 May 2018, 1:12 PM IST

ali haji

ali haji

फ‍िल्‍म 'फना' में आमिर और काजोल के बेटे और 'पार्टनर' में लारा दत्‍ता के बेटे का रोल न‍िभाने के बाद यंग एक्‍टर अली हाजी एक बार फिर बॅालीवुड में वापसी कर रहे हैं। आपको याद होगा 'पार्टनर' फिल्म में कैसे अली ने सलमान खान को परेशान किया था। उनके उस किरदार को हर किसी ने पसंद किया था। इस बार वह ऋतिक रोशन की आने वाली फ‍िल्‍म 'सुपर 30' में नजर आएंगे। फ‍िल्‍म में अली ऋतिक यानी आनंद कुमार के स्टूडेंट का रोल अदा करेंगे। हाल में अली ने फिल्म से जुड़े अपने किरदार के बारे में बताया। उन्होंने कहा, 'मैं फ‍िल्‍म में बिहार के एक प्रभावशाली परिवार का अमीर लड़का हूं जो आईआईटी जॉइन करना चाहता है। मैं किसी बड़ी कोच‍िंग में जाने के बजाय चाहता हूं कि मुझे एंट्रेंस एग्‍जाम के ल‍िए आनंद कुमार तैयार करें। मैं मुंबई में 5 द‍िनों से शूट‍िंग कर रहा हूं और अपने बचपन के आइडल र‍ितिक रोशन के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्‍साह‍ित हूं।'

इसके अलावा उनसे जब ऋतिक को लेकर सवाल किए तो अली ने ऋतिक से अपनी पहली मुलाकात का एक किस्सा सुनाया। उन्होंने बाताया कि यह तब की बात है जब वह 'फना' की शूट‍िंग कर रहे थे। अली ने कहा, 'मैं वहां पढ़ने और लुक टेस्‍ट के ल‍िए गया था। ऋतिक वहां बेसमेंट में 'धूम 2' के एक गाने की र‍िहर्सल कर रहे थे। मैं वहां गया और उन्‍हें बधाई दी। उन्हें तब नहीं पता था कि मैं आमिर और काजोल के बेटे का रोल न‍िभा रहा हूं। मैंने हाल ही में उन्‍हें इस बारे में बताया और उसे याद कर वह सरप्राइज हो गए।'

अली ने एक गाने के सीक्‍वेंस के साथ फिल्म की शुरुआत की है और ऋतिक के साथ स्‍क्रीन शेयर करने को लेकर वह तैयार हैं। उन्‍होंने कहा, 'मैं ठीक तरीके से ब‍िहारी भाषा बोलूं, इसके ल‍िए एक हफ्ते तक क्‍लासेस ली हैं। मैं खुश हूं कि यह फ‍िल्‍म एक र‍ियल लाइफ स्‍टोरी पर आधार‍ित है।'

उम्मीद करते है की ऋतिक की फिल्म 'सुपर 30' बॅाक्स ऑफिस पर उनकी खोई हुई पहचान वापस लाने में कामयाबी हासिल करे। वैसे भी ऋतिक हमेशा अपनी फ्लॅाप फिल्मों के बाद एक सुपरहिट फिल्म से कमबैक कर ही लेते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग