29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान ने लगाई इन स्टार्स की डूबती नैया को पार, इन स्ट्रगलर्स में परिवार का शख्स भी है शामिल

बॉबी और डेजी शाह को इस फिल्म में काम सलमान के कहने पर मिला।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Priti Kushwaha

•

Updated: 19 May 2018, 5:25 PM IST

salman khan

salman khan

बॉलीवुड दबंग सलमान खान इन दिनों अपनी नई फिल्म 'रेस 3' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से ही लोगों का ऐसा मानना है कि ये फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचाएगी। सलमान की 'रेस 3' एक और वजह से भी चर्चा में है। इस फिल्म में उन्होंने कई स्टार्स के डूबते कॅरियर को भी सहारा दिया है। इस लिस्ट में सबसे बड़ा नाम बॉबी देओल और डेजी शाह का है। खबरों की माने तो बॉबी और डेजी शाह को इस फिल्म में काम सलमान के कहने पर मिला। हालांकि इस बात पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन फिल्म के निर्माता रमेश तौरानी के साथ बॉबी के अपने पुराने रिश्ते हैं। दोनों काफी पहले काम कर चुके हैं। बॉबी और डेजी शाह ही नहीं सलमान के स्ट्रगलर्स स्टार्स की मदद की है। आज हम आपको ऐसे ही 10 बड़े स्टार्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका कॅरियर संवारने में सलमान का बहुत बड़ा हाथ रहा है। इस लिस्ट में सिंगर और डायरेक्टर तक शामिल हैं। तो आइए जानते हैं उन सेलेब्स के बारे में...

कैटरीना कैफ:
कैटरीना कैफ ने बॉलीवुड में फिल्मी कॅरियर की शुरुआत फिल्म 'बूम' से की थी। इस फिल्म से उन्हें ज्यादा सफलता हासिल नहीं हुई थी। इसके बाद सलमान का साथ मिलने के बाद उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार क्यूं किया' में काम करने का मौका मिला। आज कैटरीना बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं। वहीं बीच में एक समय ऐसा भी आया था जब कैटरीना को फिल्मों के आॅफर मिलने बंद हो गए थे। ऐसे में उन्हें फिर से एक बार सलमान का साथ मिला और उनके हाथ सलमान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' लगी। ये फिल्म एक बड़ी हिट फिल्म साबित हुई।

जैकलीन फर्नांडिस:
जैकलीन ने सबसे पहले सलमान खान के साथ 'किक' में काम किया था। इस फिल्म ने सक्सेस के साथ बॉलीवुड में जैकलीन को बेहतरीन एंट्री भी दी। वहीं जैकलीन एक बार फिर सलमान के साथ फिल्म 'रेस 3' में बतौर लीड एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में रोल उन्हें सलामन के कहने पर मिला है।

बॉबी देओल:
लंबे समय से फिल्मों से दूर हुए बॉबी देओल एक बार फिर बड़े धमाके के साथ 'रेस 3' से बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। शायद इस फिल्म से उनके कॅरियर की रुकी हुई रफ्तार को एक बार फिर स्पीड मिल सके। रेस में बॉबी की एंट्री के पीछे सलमान का भी रोल बताया जा रहा है। बॉबी ने किसी फिल्म के लिए पहली बार 6 पैक एब्स बनाने के साथ अपने लुक पर काफी काम किया है।

हिमेश रेशमिया:
मशहूर संगीतकार हिमेश रेशमिया का भी कॅरियर बनाने वालों में सलमान खान का अहम रोल है। सलमान की फिल्म 'तेरे नाम' में हिमेश को मिला ब्रेक उनके लिए सबसे बड़ी सफलता बनी।

अली अब्बास जफर:
बॉलीवुड के जाने-माने डायरेक्टर अली अब्बास जफर, सलमान खान के फेवरेट डायरेक्टर्स में से एक हैं। एक वक्त ऐसा था जब जफर के लिए सलमान को साइन करना किसी सपने से कम नहीं था। वहीं आज सलमान ने उनके साथ कई हिट फिल्मों जैसे 'सुल्तान', 'टाइगर जिंदा है' में काम किया है। अब वह एक बार फिर फिल्म 'भारत' में भी उनके साथ काम करने जा रहे हैं।

डेजी शाह:
शुरुआती दिनों में डेजी शाह बॉलीवुड के टॉप क्रोरियोग्राफर में से एक गणेश आचार्य के साथ बतौर कोरियाग्राफर काम करती थीं। सलमान के संपर्क में आने के बाद उन्हें 'जय हो' में ब्रेक मिला। अब डेजी भी सलमान की रेस में शामिल हो चुकी हैं। डेजी के साथ सलमान की अच्छी दोस्ती है।

सोनाक्षी सिन्हा:
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी के फिल्मों लॉन्चिंग के पीछे भी सलमान का ही हाथ माना जाता है। ये बात सभी जातनते हैं कि सोनाक्षी ने सलमान के अपोजिट फिल्म 'दबंग' में काम करके अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म की सफलता ने सोनाक्षी को काफी फायदा पहुंचाया।

आयुष शर्मा:
सलमान खान जल्द अपनी बहन अर्प‍िता खान के पति आयुष शर्मा को 'लवरात्रि' से लॉन्च करने जा रहे हैं। ये फिल्म सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही है।

सूरज पंचोली:
आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली को भी सलमान ने ही ब्रेक दिया था। सलमान और आदित्य के पारिवारिक रिश्ते हैं। वहीं जिया खान सुसाइड मामले में सूरज का नाम आने के बावजूद सलमान सूरज के साथ हमेशा खड़े रहे, हालांकि उन्होंने केस पर कभी कोई बयान नहीं दिया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग