13 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया के अलावा ये 10 एक्ट्रेसेस निभा चुकी हैं जासूस का किरदार, जाने उनके नाम

राजी ही नहीं बॉलीवुड की इन 10 फिल्मों में भी महिला जासूस का किरदार रहा दमदार

3 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

May 19, 2018

alia bhatt

alia bhatt

हालिया रिलीज फिल्म 'राजी' बॉक्स आॅफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रह है। इय फिल्म में आलिया के किरदार की काफी तारीफ भी हो रही है। मेघना गुलजार की ये फिल्म भारतीय महिला जासूस की सच्ची जिंदगी पर आधारित कहानी है। इसमें आलिया एक जासूस के रोल में नजर आ रही हैं। बता दें कि ये ऐसी पहली फिल्म नहीं है जिसमें किसी एक्ट्रेस ने जासूस का किरदार निभाया हो। आज हम आपको ऐसी ही 10 फिल्मों को बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें फीमेल एक्टर्स ने जासूस का रोल प्ले किया है।

फिल्म 'खिलाड़ी' :
साल 1968 की फिल्म 'खिलाड़ी' में जासूर का रोल फीयरलेस नाडिया ने निभाया था। जो इस फिल्म में एक चाइनीज गैंग से किडनैप साइंटिस्ट को बचाने के लिए लड़ती नजर आई थीं। बता दें कि इस मूवी को उनके पति ने डायरेक्ट किया था।

फिल्म आंखें :
इस फिल्म में जासूस का रोल माला सिन्हा और धर्मेंद्र ने निभाया था। दोनों ने मिलकर चीन से जंग की थी। डायरेक्टर रामानंद सागर ने माला सिन्हा को इस खास प्रोजेक्ट के लिए कास्ट किया था। उस समय वे इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा थीं।

फिल्म 'हिंदुस्तान की कसम':
ये फिल्म 1971 की जंग पर बनी थी। चेतन आनंद द्वारा डायरेक्ट इस मूवी में प्रिया राजवंश ने फीमेल जासूस का रोल निभाया था।

फिल्म 'द हीरो': लव स्टोरी ऑफ ए स्पाई:
इसमें प्रीति जिंटा ने एक कश्मीरी लड़की की भूमिका निभाई, जो कि एक रॉ एजेंट (सनी देओल) के प्यार में पड़ जाती है। प्रीति को पाकिस्तान में जासूसी करने को कहा जाता है। इस फिल्म में अमरीश पुरी भी अहम रोल में नजर आए थे।

फिल्म 'एक था टाइगर' :
2102 में रिलीज हुई सलमान खान की मूवी 'एक था टाइगर' ने कटरीना कैफ एक पाकिस्तानी जासूस का रोल निभाती नजर आईं थीं। वहीं फिल्म में उन्हें इंडियन रॉ एजेंट सलमान से प्यार हो जाता है।

फिल्म 'कहानी' :
2012 में ही एक और महिला जासूस पर आधारित फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म का नमा है 'कहानी'। सुजॉय घोष की थ्रिलर फिल्म में विद्या बालन दर्शाती हैं कि वो प्रेग्नेंट हैं और अपने पति को ढूंढने निकलती हैं। हकीकत में वह एक सीक्रेट ऑपरेशन पर होती हैं।

फिल्म 'एजेंट विनोद':
इसमें करीना कपूर ISI एजेंट होती हैं। सैफ अली खान स्टारर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 43 करोड़ की कमाई की।

फिल्म 'D-DAY':
इस फिल्म में हुमा कुरैशी रॉ के मिशन पर होती हैं। ये फिल्म 2013 में आई थी। इसमें ऋषि कपूर , अर्जुन रामपाल , इरफान खान, श्रुति हसन भी अहम रोल में थे।

फिल्म 'फोर्स-2':
'फोर्स' में सोनाक्षी सिन्हा, भारतीय इंटेलिजेंस एजेंट के रोल में दिखी थीं। उनके अलावा मूवी में जॉन अब्राहम लीड रोल में नजर आए थे।

फिल्म 'नाम शबाना':
तापसी पन्नू स्टाटर फिल्म 'नाम शबाना' एक भारतीय एजेंट की कहानी पर बनी है। इस में तापसी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फिल्म 2015 की हिट फिल्म 'बेबी' की प्रीक्वल थी।