
बॅालीवुड के पॅावर कपल आलिया भट्ट ( alia bhatt ) और रणबीर कपूर ( ranbir kapoor ) हाल में माता- पिता बने। इसके बाद से स्टार्स को लेकर लगातार नई अपडेट्स सामने आ रही हैं। हाल में आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर डालकर यह ऐलान कर दिया की उनकी मॅाम की ड्यूटी शुरू हो चुकी है। इसी के साथ अब फैंस इंतजार कर रहे हैं कि यह कपल अपनी बच्ची का क्या नाम रखने वाले हैं। सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं, इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर्स ने यह तय किया है कि वह अपनी बेटी का नाम ऋषि कपूर ( Rishi Kapoor ) के नाम से मिलता जुलता रखेंगे। यह उनके लिए एक ट्रिब्यूट की तरह होगा। बताया जा रहा है कि जब नीतू को इस बात का पता चला कि आलिया और रणबीर ऐसा सोच रहे हैं तो वह बेहद खुश और भावुक हुईं। वह पहले भी अपनी पोती को लेकर खुशी व्यक्त कर चुकी हैं। उनका कहना है कि रणबीर आलिया की बेटी घर में सबसे ज्यादा प्यारी है।
इन दिनों कपूर फैमिली नाम शॅार्टलिस्ट करने में लगे हैं। वह बहुत जल्द बच्ची का नाम अनाउंस करेंगे। अगर आलिया की बात करें तो बताया जा रहा है कि वह बहुत जल्द अपने काम पर वापस लौटेंगी। पहले एक्ट्रेस अपनी फिटनेस पर ध्यान देंगी। इसके बाद एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्म रॅाकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग पर वापस लौटेंगी। दरअसल फिल्म के कुछ सीन शूट होने बाकी हैं।
Published on:
16 Nov 2022 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
