23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया के इस नेक काम पर होगा सभी को गर्व, इस तरह कर रही हैं लोगों के जीवन में रोशनी

आलिया ने अपनी कुछ ही खास चीजों की नीलामी की है।

2 min read
Google source verification

image

Priti Kushwaha

Jul 14, 2018

alia bhatt

alia bhatt

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट ले अपनी छोटी सी उम्र में हर तरह के रोल को जी चुकी हैं। वह 'राजी', ‘हाइवे’ और ‘उड़ता पंजाब’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं। आलिया न सिर्फ एक बेहतरीन अदाकार हैं बल्कि वह एक बेहतरीन इंसान भी है। हाल ही में उन्होंने जो काम किया उससे आपको भी गर्व होगा। बता दें कि हाल में अलिया ने अपनी कुछ खास चीजों की नीलामी करने का फैसला किया था। लेकिन अब एक और नई खबर सामने आई है।

40 घरों को रोशन करेंगी आलिया:
आलिया ने अपनी कुछ ही खास चीजों की नीलामी की है। रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया ने अपनी जिन चीजों की नीलाम की थी वहीं उसकी नीलामी से जो पैसा इकट्ठा हुआ है। उन पैसा का इस्तेमाल कर्नाटक के मंड्या जिले के किकेरी गांव के 40 परिवारों को बिजली देने के लिए किया गया है। इस नेक काम के लिए आलिया बंगलुरु की एक संस्था ने भी अालिया मदद की है।

अभी और भी घर होंगे रौशन:
आलिया ने हाल ही में एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- 'मी वॉरड्रोब इज सू वॉरड्रोब’ को मिले अमेजिंग रिस्पॉन्स से हमें अंधकार में रह रहे किकेरी गांव के करीब 40 परिवारों को बिजली उपलब्ध करवाने में मदद मिली।' इसमें सबसे ज्यादा अच्छी बात ये है कि इस बेहतरी प्रयास के अंतर्गत अभी करीब 200 और परिवार के घर को रोशन किए जाने की योजना बनाई जा रही है। सही मायने में आलिया का ये काम बेहद ही काबिले तारीफ है। वहीं कुछ दिनों पहले अलिया को अामिर खान के साथ लेबर डे पर एक गांव में श्रमदान करते देखा गया था। बता दें कि आमिर खान पानी फांउडेशन के तहत महाराष्ट्र के सूखाग्रस्त इलाको में सोशल वर्क कर रहे हैं।

शाहिद संग डिनर डेट पर इस अंदाज में नजर आईं मीरा, बेबी बंप छुपाने के लिए पहनी थी ये ड्रेस

पायल और संग्राम 7 सालों से लिव इन रिलेशन में रहने के बाद इस महीने करने जा रहे हैं शादी!

मिलिंद ने अंकिता संग एक बार फिर की barefoot वेडिंग, ये है खास वजह