
अंनत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में डांस करेंगे रणबीर-आलिया
मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जामनगर में राधिका मर्चेंट से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। इसकी तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग इवेंट का कार्ड वायरल हुआ था, जिसके मुताबिक उनकी शादी की रस्में 1 मार्च से 8 मार्च तक चलेंगी।
इसी बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को मुंबई के प्राइवेट एयरपोर्ट से किसी जगह के लिए उड़ान भरते देखा गया था। इसके बाद जामनगर से इस जोड़े का एक वीडियो सामने आया, जिससे फैंस को यकीन हो गया कि वे अनंत और राधिका की शादी में अपने डांस प्रैक्टिस के लिए गए थे।
एक फैन पेज के वीडियो के मुताबिक, अंबानी के जामनगर के फार्महाउस के अंदर आकाश अंबानी को भी रणबीर और आलिया के साथ देखा गया है। ऐसे में यह साफ है कि रणबीर और आलिया, अनंत और राधिका की शादी पर डांस परफॉर्म करने वाले हैं।
अब सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें आलिया और रणबीर अपनी बेटी राहा के साथ मुंबई के निजी एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आए हैं।
Updated on:
05 Feb 2024 02:53 pm
Published on:
05 Feb 2024 02:52 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
