6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया- रणबीर के बेटी को घर ले जाने पर उड़ा मजाक, लोगों ने बोला- पहले धर्मा प्रोडक्शन्स लेकर जाते ना…

आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर ( ranbir kapoor ) का ट्विटर पर मजाक बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले बेटी को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शनस के ऑफिस में लेकर क्यों नहीं गए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Nov 13, 2022

ranbir.jpg

आलिया भट्ट ( Alia Bhatt) और रणबीर कपूर ( ranbir kapoor ) इसी महीने की 6 तारीख को पेरेंट्स बने हैं। उन्होंने मुंबई के रिलायंस अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। नए पापा- मम्मी बने रणबीर और आलिया अपनी बेटी को लेकर बहुत प्रोटेक्टिव हो गए हैं। खबरें थी की स्टार्स सबसे पहले अपनी बेटी को लेकर घर पहुंचे। यहां उसका बड़े तौर पर स्वागत किया गया। लेकिन अब ट्विटर पर इस बात का मजाक बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि पहले बेटी को करण जौहर ( karan johar ) के धर्मा प्रोडक्शनस के ऑफिस में लेकर क्यों नहीं गए।

हाल में स्टार्स ने एक बड़ा फैसला लिया है। इन दिनों रणबीर और आलिया के करीबी लोग उनकी बच्ची से मिलने के लिए बेताब हैं, लेकिन दोनों ने फैसला लिया है कि लोग कोविड टेस्ट नहीं करवाते, वह अपनी बच्ची को उनसे नहीं मिलवाएंगे।

किसी को भी मिलने से पहले कोविड टेस्ट करना होगा, तभी उसे घर में एंट्री मिलेगी। इसके अलावा कपल ने घर आने वालों के लिए गाइडलाइन भी तैयार की है, जिसे सभी फॉलो करना कम्पलसरी होगा। इसके अलावा कपल की गाइडलाइन में एक और रूल भी जोड़ा गया है, वो यह है कि उनकी बेटी से जो भी मिलने आएगा उसे अपना फोन अंदर लेकर आना अलाउड नहीं है। दरअसल,अभी आलिया-रणबीर अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं करना चाहते।


गौरतलब है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रेल को शादी की। कपल ने अपनी शादी काफी प्राइवेट रखी थी। इसमें सिर्फ घरवाले और करीबी ही शामिल हुए थे। शादी के 2 महीने बाद ही आलिया ने प्रेग्नेंसी की खबर दे दी थी।

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम की कहानी' ( rocky aur rani ki prem kahani ) में रणवीर सिंह ( raveer singh ) के साथ नजर आएंगी। हाल ही इस फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की गई है। यह फिल्म 28 अप्रेल, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।