23 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अर्जुन रामपाल ने याद किया 26/11 का खौफनाक मंजर, बोले- ‘धुरंधर ने दिया बदला लेने का मौका’

Arjun Rampal 26/11 Dhurandhar: मुंबई में एक इवेंट में अर्जुन रामपाल ने 26/11 की घटनाओं को अपनी आंखों से देखने का अनुभव साझा किया। इस इवेंट में बात करते हुए, रामपाल ने बताया कि हमले की रात, जो संयोग से उनका जन्मदिन भी है, वो मुंबई में ही थे।

3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Mar 23, 2026

Arjun Rampal 26/11 Dhurandhar

अर्जुन रामपाल ने 26/11 को किया याद। (फोटो सोर्स: IMDb)

Arjun Rampal 26/11 Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल ने हाल ही में एक इवेंट के दौरान 18 साल पहले (2008) के मुंबई आतंकी हमलों से जुड़ी एक दर्दनाक घटना के बारे में बताया। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे उस खौफजनक मंजर का सालों तक उन पर गहरा असर रहा और आखिरकार फिल्म 'धुरंधर' में उनके अभिनय को और अधिक प्रभावित किया।

बता दें कि अर्जुन रामपाल को बीते रविवार (22 मार्च) को मुंबई में आयोजित 'हेलो! हॉल ऑफ फेम अवार्ड्स' में सम्मानित किया गया, जहां उन्होंने 26/11 की घटनाओं को अपनी आंखों से देखने का डरावना एक्सपीरियंस शेयर किया। अपने भाषण के दौरान, रामपाल ने बताया कि हमले की रात वह मुंबई में ही थे, और संयोग से उसी रात उनका जन्मदिन भी था।

‘26/11 की यादें नहीं भूलीं…’ (Arjun Rampal 26/11 Dhurandhar)

उस भयावह घटना को बयान करते हुए उन्होंने कहा, "26 नवंबर 2008 को मैं इस होटल (फोर सीजन्स, वर्ली) में था। मैं अपने दोस्तों को लेने आया था और हम ताज होटल जा रहे थे क्योंकि हम वहां मेरा जन्मदिन मनाने जा रहे थे। एक लड़का तैयार हो रहा था… भगवान उसकी आत्मा को शांति दे। हम बार में थे, हमने ड्रिंक ऑर्डर की और माहिम के पास पहला बम फट गया। मैंने वह आवाज़ सुनी और मेरा गिलास हिल गया। हम सब हैरान रह गए कि 'यह क्या था?'"

उन्होंने आगे कहा, "दस मिनट के अंदर ही हमारे फोन बजने लगे और हर कोई कह रहा था कि कोलाबा में गैंगवार छिड़ गई है और हमें वहां न जाने के लिए कहा गया। 20 से 30 मिनट में पूरे फोर सीजन्स होटल को घेर लिया गया। हमें उस रात होटल में ही रहने की अनुमति दी गई और बाहर न जाने के लिए कहा गया क्योंकि यह सुरक्षित नहीं था। अपने जन्मदिन पर मैंने 26/11 हमलों की भयावहता को अपनी आंखों के सामने देखा।"

कैसे शुरू हुई बर्थडे पार्टी और रात भर रहा डर माहौल

हमलों को प्रत्यक्ष रूप से झेलने के बाद, रामपाल ने बताया कि 'धुरंधर' उनके लिए एक तरह का 'बदला' बन गया। उन्होंने कहा कि उस सुबह घर लौटने पर उनके मन में उमड़ रही भावनाएं असहनीय थीं, क्योंकि उन्हें कई बार गाड़ी रोकनी पड़ी क्योंकि उनकी तबीयत खराब थी। उन्होंने आगे कहा, 'जब आदित्य धर ने 26/11 के सीन पर बात की, तो मुझे पता था कि मुझे अपने बदले की भावनाओं को व्यक्त करने का अवसर मिल गया है, और 'धुरंधर' के माध्यम से मैंने ठीक यही किया। मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि भारत माता की जय।'

'धुरंधर' में मेजर इकबाल के किरदार से लूटी वाहवाही

'धुरंधर' और इसके सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' में रामपाल ने खलनायक मेजर इकबाल की भूमिका निभाई है, जो आतंकवादी इल्यास कश्मीरी से प्रेरित एक क्रूर और शातिर आईएसआई मास्टरमाइंड है। उनके किरदार को 26/11 हमलों के पीछे प्रमुख ताकतों में से एक के रूप में दर्शाया गया है, जिससे वह फिल्म की कहानी का केंद्र बन जाते हैं।

इस निर्दयी खलनायक के रूप में रामपाल की एक्टिंग की बहुत तारीफ़ हो रही है। देखा जाए तो जहां 'धुरंधर' की कहानी रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) की क्रूरता और आतंक के इर्द-गिर्द घूमती हैं, वहीं, धुरंधर:द रिवेंज में फिल्म की कहानी मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) के आतंकी षड्यंत्रों और खौफनाक इरादों को दिखाती है।