
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani new release date
Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और एक्टर रणवीर सिंह की जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में नजर आने वाली है। इन दोनों की जोड़ी जल्द ही करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएगी। फिल्म में आलिया और रणवीर रोमांस करते दिखाई देंगे। करण जौहर की इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कई बार बदलाव किए जा चुके है। आलिया और रणवीर की इस फिल्म की रिलीज डेट को फिर से एक बार आगे बढ़ाया दिया गया है। इस बात का ऐलान करण जौहर फिल्म से जुड़ी स्टारकास्ट ने अपने सोशल मीडिया साइट पर शेयर करके किया है। बता दें कि मेकर्स के इस फैसले के पीछे की वजह साउथ फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 (ponniyin selvan 2) का रिलीज होना बताया है। इस फिल्म का पहला पार्ट काफी धमाकेदार रहा था। बताया जा रहा है कि करण जौहर ने फिल्म की डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की नई रिलीज डेट जारी
वहीं इससे पहले भी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) को 28 अप्रैल को रिलीज किया जाना था। वहीं अब हाल ही में इस फिल्म के निर्माता करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज डेट में चेंजेस किए गए हैं। जिसके चलते अब ये फिल्म 28 अप्रैल की जगह आने वाली 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
फिल्म की स्टारकास्ट
करण जौहर की ज्यादातर फिल्में लव स्टोरी पर ही बेस्ड होती है। इस तरह से फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी एक लव स्टोरी ही है, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के अलावा बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र लीड रोल में नजर आएंगे।
यह भी पढ़ें : सिद्धार्थ-कियारा थार रेगिस्तान में करेंगे डेस्टिनेशन वेडिंग, जानिए कब से शुरू होगी कौन सी रस्में
हाल ही में साउथ सिनेमा के दिग्गज डायरेक्टर मणिरत्नम की आने वाली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 2 की रिलीज डेट का ऐलान किया गया है और वो रिलीज डेट 28 अप्रैल ही है। अब ये अनुमान लगाया जा रहा है कि पोन्नियिन सेल्वन की वजह से ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की रिलीज डेट आगे बढ़ाई दी गई है। क्योंकि सूत्रों का मानना है कि करण जौहर अपनी फिल्म को लेकर कोई एक्सपेरिमेंट नहीं करना चाहते है। 2022 में फिल्म पोन्नियिन सेल्वन 1 (ponniyin selvan 1) ने बॉक्स ऑफिस पर ताबातोड़ कमाई के कई रिकॉर्ड बनाए थे। ऐसे में अब पोन्नियिन सेल्वन 2 भी बॉक्सऑफिस पर कई धमाके कर सकती है। मणिरत्नम निर्देशित फिल्म पीएस 1 में ऐश्वर्या राय बच्चन, प्रकाश राज, प्रभु पेरिया, शोभिता धुलिपाला, तृषा कृष्णन, जयराम रवि, चियान विक्रम, कार्थी जैसे दिग्गज कलाकार मौजूद थे। इस फिल्म के दूसरे पार्ट यानी की पीएस 2 में भी यह सभी स्टार फिर से धमाल मचाने के लिए तैयार है। इसलिए करण जौहर (Karan Johar) ने अपनी फिल्म (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani release date) की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया है।
यह भी पढ़ें : 667 करोड़ का आंकड़ा पार कर 'पठान' ने रचा इतिहास
Published on:
02 Feb 2023 06:02 pm

बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
