
आलिया भट्ट ने शेयर किया RRR का पोस्टर
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ( Alia Bhatt ) ने अपनी अपकमिंग RRR यानी की 'रौद्रम रणम रुधिराम' ( RRR ) का मोशन पोस्टर रिलीज़ हो चुका है। आलिया ने फिल्म के मोशन पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट कर दिया है। एसएस राजामौली ( SS Rajamouli ) ने भी इस फिल्म का पोस्टर ट्विटर पर शेयर किया है। खास बात ये भी है कि पोस्टर के रिलीज़ होने से फिल्म का पूरा नाम भी लोगों के सामने आ गया है।
View this post on InstagramA post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on
फिल्म के पोस्टर में राम चरण ( Ram Charan ) और जनियर एनटीआर ( Junior NTR ) आग और पानी कि बीच से दौड़ते हुए जबरदस्त अंदाज में नज़र आ रहे हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक भी काफी दमदार है। एक्ट्रेस आलिया भट्ट् फिल्म में राम चरण के अपोजिट दिखाई देगीं। बता दें इस फिल्म साउथ की सुपरस्टार्स जूनियर एनटीआर के साथ हॉलीवुड एक्ट्रेस ओलिविया मोरिस नज़र आने वाली हैं। फिल्म में चरण लीड रोल में दिखाई देगें। वहीं फिल्म में बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन कैमियो करते हुए नज़र आने वाले हैं।
RRR फिल्म की बात करें तो ये एक पीरियड एक्शन फिल्म है। ये फिल्म स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम के आस-पास घूमती है। ये वे लोग है जिन्होंने ब्रिटिश राज और हैदराबाद के निजाम के खिलाफ जंग की थी।
Published on:
25 Mar 2020 02:35 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
