
Alia Bhatt
नई दिल्ली | लॉकडाउन बढ़ने से सभी को अपनी फैमिली और दोस्तों के साथ कुछ वक्त बिताने का टाइम और मिल गया है। इसी बीच आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अपने टाइम को बढ़िया तरीके से इंजॉए कर रही हैं। आलिया ने बताया था कि इस लॉकडाउन में राइटिंग से लेकर कुकिंग कर रही हैं। सोशल मीडिया के जरिए वो अपने फैंस को क्रिएटिविटी से अपडेट करती रही हैं। अब हाल ही में आलिया ने अपना नया लुक फैंस के साथ शेयर किया है।
View this post on InstagramA post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on
इंस्टाग्राम पर आलिया ने अपने नए हेयरकट (New Haircut) को फ्लॉन्ट करते हुए मिरर सेल्फी पोस्ट की है। जिसमें वो जिम के कपड़ों में दिखाई दे रही हैं। आलिया ने टैंक टॉप के साथ ब्लू जिम पैंट पहना हुआ है और उन्होंने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- 60 दिनों बाद मैं ज्यादा स्ट्रॉंग हूं, फिट हूं और एक्सरसाइज में बेहतर हूं। मैं अब सही खा रही हूं और नेक्स्ट चैलेंज के लिए इंतजार कर रही हूं। हां मैंने अपने बाल घर पर काटे हैं। शुक्रिया मेरे मल्टीटैंलेंटेड प्रियजन का जिन्होंने आगे आकर मेरे हेयरकट की जरूरत को पूरा किया। आलिया की इन बातों से ऐसा लग रहा है कि कहीं वो मल्टीटैलेंडेट प्रियजन रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) तो नहीं जिन्होंने आलिया को इतना बेहतरीन लुक दिया है।
बता दें कि रिसेन्टली ऋषि कपूर के निधन पर आलिया, रणबीर कूपर, नीतू कपूर और उनके परिवार के साथ दिखाई दी थीं। उन्होंने अस्थि विसर्जन से लेकर तेरहवीं तक सब जगह रणबीर का सहयोग दिया था। आलिया पूरे परिवार के साथ हर कदम पर खड़ी रहीं। वहीं आलिया ने खुद भी ऋषि कपूर के लिए एक नोट लिखा था।
वर्कफ्रंट की बात करें, तो आलिया अपनी अपकमिंग फिल्म सड़क 2 की शूटिंग पूरी कर चुकी हैं। इस फिल्म को उनके पिता महेश भट्ट डायरेक्ट कर रहे हैं। ब्रह्मास्त्र में वो रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। वहीं संजय लीला भंसाली की गंगूबाई कठियावाड़ी में भी वो दिखाई देंगी।
View this post on InstagramStay home & .. learn something new 📚
A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on
Published on:
17 May 2020 05:26 pm
