20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आलिया ने दिया बड़े स्टार्स को खुला चैलेंज, कहा-भारतीय सिनेमा को अगले स्तर पर ले जाएगी ‘ब्रह्मास्त्र’

आलिया ने दिया बड़े स्टार्स को खुला चैलेंज, कहा-भारतीय सिनेमा को अगले स्तर पर ले जाएगी 'ब्रह्मास्त्र'

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Riya Jain

Sep 27, 2018

alia bhatt talk about film brahmastra

'ब्रह्मास्त्र' की शूटिंग में व्यस्त अभिनेत्री आलिया भट्ट ने कहा कि यह फिल्म भारत में सिनेमा को अगले स्तर पर ले जाएगी। मुंबई में मंगलवार को 'ईस्ट ग्रीट्स वेस्ट - ए कन्वर्सेशन थ्रू कैलीग्राफी' के प्रीव्यू में आलिया ने संवाददाताओं से कहा, 'फिल्म को लेकर हम सभी उत्साहित हैं। मुझे लगता है कि 'ब्रह्मास्त्र' भारतीय सिनेमा को अगले स्तर पर ले जाएगी इसलिए मैं अगले साल के लिए बहुत उत्साहित हूं।'    

alia bhatt talk about film brahmastra

फिल्म के कलाकार अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और निर्माता करण जौहर फिल्म की शूटिंग की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे हैं लेकिन आलिया ने कहा, 'उम्मीद है कि इनमें से कोई तस्वीर फिल्म की नहीं है।'    

alia bhatt talk about film brahmastra

इसके अलावा इवेंट में शामिल होने आईं आलिया ने खुलासा करते हुए कहा कि स्कूल में वे कोयले से पेंटिंग बनाती थीं।    

alia bhatt talk about film brahmastra

गौरतलब है कि 'ब्रह्मास्त्र' में आलिया के अलावा रणबीर कपूर,साउथ के मशहूर स्टार नागार्जुन और 'नागिन' फेम मौनी राय भी हैं।  

alia bhatt talk about film brahmastra

'ब्रह्मास्त्र' फिल्म 15 अगस्त 2019 को रिलीज होगी।