
Alia Bhatt
बॉलीवुड सुपरस्टार Ranveer Singh और Alia Bhatt इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'गली बॉय' को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इस Gully Boy फिल्म का ट्रेलर कल यानी 9 जनवरी को रिलीज हुआ है जो काफी जबरदस्त है। फिल्म से जुड़े सभी लोग अब इसके प्रमोशन में जुट गए हैं। ट्रेलर रिलीज के दौरान हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में रणवीर, आलिया के अलावा फिल्म की पूरी टीम मौजूद थी। इसी दौरान मीडिया ने आलिया और रणवीर से फिल्म और उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे। आलिया से रणबीर कपूर को लेकर एक भी एक सवाल पूछा गया। इस पर आलिया के बजाय रणवीर सिंह ने एक ऐसा जवाब दिया जिसे सुन सभी हंसने लगे।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में आलिया से पूछा गया कि अगर कभी उनके कोई उनके बॉयफ्रेंड के साथ कुछ करना चाहे तो क्या आप उसे भी धोप(हड़काना या मारना) देंगी। इस पर आलिया ने कहा, 'नहीं, मैं शायद ऐसा नहीं करूंगी क्योंकि मैं अहिंसा में विश्वास रखती हूं, हां दिमाग में जरूर धोप दूंगी। आलिया भट्ट के इस जवाब पर रणवीर सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा, ' किसी की माजल है जो आलिया के बॉयफ्रेंड के साथ कोई गुलू-गुलू करे।' रणवीर की इस बात को सुनते ही आलिया हंस पड़ीं।
जब आलिया से पूछा गया कि रणवीर और रणबीर में क्या समानता है। इस पर वह कहती हैं, 'बहुत सारी समानता है। दोनों ही बेहतरीन इंसान हैं। दोनों मेरे लिए बहुत स्पेशल है। अलग बस इतना है की एक के साथ में 'गली बॉय' कर रही हूं, दूसरे के साथ 'ब्रह्मास्त्र' कर रही हूं।' इस बात को सुनते ही रणवीर ने मजाक में कहा, 'एक थोड़ा ज्यादा स्पेशल है और एक थोड़ा कम।' यह सुनते ही वहां मौजूद सभी स्टार्स हंसने लगे। बता दें कि रणवीर-आलिया की आने वाली फिल्म 'गली बॉय' 14 फरवरी को रिलीज होगी।
Updated on:
10 Jan 2019 05:40 pm
Published on:
10 Jan 2019 03:39 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
