
Alia and Abhishek
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट , कवयित्री अमृता प्रीतम का किरदार रूपहले पर्दे पर साकार करती नजर आ सकती हैं। बॉलीवुड के जाने माने फिल्मकार संजय लीला भंसाली साहिर लुधियानवी और अमृता प्रीतम के जीवन पर फिल्म 'गुस्ताखियां' बनाने जा रहे हैं। साहिर लुधियानवी के किरदार के लिए अभिषेक बच्चन के नाम की चर्चा है वहीं फिल्म में अमृता के किरदार के लिए आलिया भट्ट को कास्ट किया जा सकता है। कहा जा रहा है कि भंसाली फिल्म में अमृता के रोल के लिए आलिया को लेने का मन बना रहे हैं।
प्रेम कहानी आधारित होगी फिल्म
फिल्म की कहानी अमृता प्रीतम और साहिर लुधियानवी की प्रेम कहानी पर आधारित है। भंसाली का कहना है कि आलिया अब पहले से काफी परिपक्व हो गई हैं। इस उम्र में ऐसा आत्मविश्वास उनके आने वाले शानदार कॅरियर की नींव रखेगा। उनके साथ काम करके मुझे मजा आएगा।
अधूरी रही साहिर-अमृता की प्रेम कहानी
उल्लेखनीय है कि चालीस के दशक में साहिर और अमृता प्रीतम लाहौर के कॉलेज में एक साथ पढ़ा करते थे। कॉलेज के कार्यक्रमों मे साहिर ने अपनी गजलों और नज्मों को पढ़कर सुनाया। उन दिनों अमृता प्रीतम उनकी गजलों और नज्मों की मुरीद हो गई थी और उनसे प्यार करने लगी थी। लेकिन उनकी प्रेम कहानी अधूरी ही रह गई।
अमृता के रिश्ते से नाराज थे पिता
बता दें कि कॉलेज टाइम में साहिर-अमृता एक-दूसरे से प्यार करने लगे थे। लेकिन कुछ समय बात ही साहिर को कॉलेज से निष्काषित कर दिया गया। इसका कारण यह माना जाता है कि अमृता प्रीतम के पिता को साहिर और अमृता के रिश्ते पर एतराज था क्योंकि साहिर मुस्लिम थे और अमृता सिख थी, और साथ ही एक वजह यह भी थी कि उन दिनों साहिर की माली हालत भी ठीक नहीं थी और इसके बाद साहिर-अमृता की प्रेम कहानी अधूरी रह गई थी।
Published on:
20 Apr 2018, 8:45 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.