
Alia bhatt
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी आगामी फिल्म 'कलंक' के प्रमोशन में व्यस्त चल रही हैं। वह प्रमोशन के लिए अलग-अलग शहरों में जा रही हैं। हाल में वह जयपुर गई थीं। इसके बाद वह जालंधर गई थीं। इस मल्टीस्टारर फिल्म में आलिया के अलावा वरुण धवन, माधुरी दीक्षित, संजय दत्त, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे। आलिया से प्रमोशन के दौरान लोकसभा चुनावों को लेकर सवाल पूछा गया।
आलिया ने बताया कि वह लोकसभा चुनावों में वोट नहीं डालेंगी। एक मीडिया चैनल ने जब 'कलंक' के सितारों से पूछा कि क्या वो आगामी लोकसभा चुनाव में अपने मत का प्रयोग करेंगे, क्या वे वोट देंगे। इस पर आलिया ने कहा कि वो वोट नहीं दे सकती हैं।
आलिया ने बताया कि उनके पास इंडियन पासपोर्ट नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार, आलिया भट्ट के पास ब्रिटिश नागरिकता है। साथ ही अभिनेत्री ने कहा कि वो सिर्फ तभी वोट दे पाएंगी जब वो भारत की नागरिकता लेंगी और उनके पास भारतीय पासपोर्ट भी रहना चाहिए।
Published on:
13 Apr 2019 05:37 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
