
Who Is Esha Deol Ex-husband Bharat Takhtani: वेटरन बॉलीवुड एक्टर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल का तलाक हो चुका है। इस बात की जानकारी खुद एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए ईशा देओल (Esha Deol) और उनके पूर्व पति ने दी है। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई थी। इसलिए ईशा और उनके पति भरत तख्तानी ने मिलकर तलाक लेने का फैसला किया।
ये न्यूज बाहर आते ही लोगों के अंदर ये सवाल उठ रहे हैं कि आखिर ये भरत तख्तानी कौन हैं और क्या करते हैं। चलिए भरत तख्तानी से जुड़ी सारी जानकारी आपको दिए देते हैं।
कौन हैं भरत तख्तानी?
भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं। वो मुंबई के रहने वाले हैं और यहीं से उन्होंने अपनी पूरी पढ़ाई की है। वो एक सिंधी फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। विजय और पूजा तख्तानी उनके पेरेंट्स हैं।
क्या करते हैं ईशा देओल के एक्स-हसबैंड भरत तख्तानी?
भरत तख्तानी ने पढ़ाई करने के बाद ही फैमिली बिजनेस जॉइन कर लिया था। वो आर.जी बैंगल्स प्राइवेट लिमिटेड (R.G. Bangles Pvt Ltd.) के मालिक हैं। साथ ही वो जार जार ज्वेल्स प्राइवेट लिमिटेड (Zar Jewels Private Limited) के डायरेक्टर का भी पद संभाल रहे हैं।
करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक
भरत तख्तानी मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा में रहते हैं। यहां उनका खुद का बंगला है जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति करीब 165 करोड़ रुपये है।
ईशा देओल और भरत तख्तानी
ईशा देओल और भरत तख्तानी कॉलेज के दिनों से ही एक दूसरे को जानते थे। कुछ दिनों तक डेट बी किया लेकिन सनी और बॉबी देओल की बहन ईशा जब फिल्मों में आ गई तो दोनों दूर हो गए। 2012 में फिर से उनकी मुलाकात अमेरिका में हुई। इसके बाद 29 जून 2012 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। दोनों की दो प्यारी बेटी हैं राध्या और मिराया। फिलहाल दोनों 11 साल तक साथ रहने के बाद अलग हो चुके हैं।
यह भी पढ़ें: कियारा-सिद्धार्थ की फिल्मी लव स्टोरी, इस फोटो ने उठाया था अफेयर से पर्दा, फैंस ने पकड़ा था झूठ
Published on:
07 Feb 2024 05:10 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
